विमान में यात्रा के दौरान हुआ झगड़ा, साथी यात्री पर किया हमला, लैंडिंग के बाद एक्शन

नई दिल्ली
विमान में यात्रा के दौरान एक शख्स ने अपने साथी यात्री पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक साथ में बैठा शख्स अपनी सीट पर सो रहा था। तभी बगल वाले यात्री ने उसपर हमला कर दिया। घटना अमेरिका के अलेग्जेंड्रिया की है। एफबीआई के एक एजेंट के मुताबिक एवरेट चाड नेल्सन नाम के शख्स ने साथी यात्री के चेहरे पर कई बार मुक्के से वार किया। उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ा और दूर हटाया।

सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से वर्जीनिया जाने वाले यूनाइटेड एयरलाइन के विमान की यह घटना है। यूनाइटेड ने अपने बयान में कहा, एक यात्री पर हमले के बाद जिस तरह से क्रू और यात्रियों ने सतर्कता जताई है, उसके लिए हम आभारी हैं। फ्लाइट लैंड होने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पीड़ित को अस्पताल भेजा गया।

यूनाइटेड ने बताया कि विमान में 82 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। एफबीआई के मुताबिक नेल्सन पिछली सीट पर बैठा था। उसने टॉइलेट का इस्तेमाल किया और इसके बाद बाहर आते ही साथी यात्री को मारने लगा। यात्री की आंख के पास और नाक में चोट आई। नेस्लन की भी आस्तीन पर खून लगा हुआ था। एजेंट ने बताया कि आरोपी पीड़ित को पहले से जानता भी नहीं था। उसने हमला क्यों किया, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कोर्ट ने कहा है कि जब तक मामले की सुनवाई चलती है, नेल्सन को हिरासत में रखा जाए। 11 दिसंबर को मामले की सुनवाई होगी। मजिस्ट्रेट ने नेल्सन के बारे में सारी जानकारी मांगी है। बता दें कि अमेरिका में एक साल में 1700 ज्यादा ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब विमान में यात्रियों ने इस तरह का व्यवहार किया है।

admin

Related Posts

कैश कांड पर नई कमेटी का गठन, जस्टिस यशवंत वर्मा प्रकरण में कौन संभालेगा जांच की कमान?

नई दिल्ली कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कमेटी में बड़ा बदलाव हुआ है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के कारणों…

संसद से बाहर, फिर दिल से बात: इजरायल के विपक्ष ने PM मोदी को दिया खास संदेश

यरुशलम/नई दिल्ली इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक संबोधन से ठीक पहले एक हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला. इजरायली विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल