उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के बयान की जांच कर देशद्रोह के तहत एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की गई

संभल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही में दिए गए बयान को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले की चंदौसी स्थित जिला अदालत में याचिका दायर की गई है। इसमें राहुल गांधी के बयान की जांच कर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की गई है।

राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था कि उनकी लड़ाई "आरएसएस और भाजपा से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट" से है। राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर हिंदूवादी नेता सिमरन गुप्ता ने आपत्ति जताई है और उनके खिलाफ देशद्रोह के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के इस बयान से देश के नागरिकों के बीच असंतोष पैदा हो सकता है और यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

अधिवक्ता सचिन गोयल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ उनकी क्लाइंट सिमरन गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। राहुल गांधी ने 15 जनवरी को एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई इंडियन स्टेट के खिलाफ है। उन्होंने संविधान की मूल भावना को आहत किया है।

सचिन गोयल ने कहा कि देश में जनता में असंतोष है और मेरी क्लाइंट सिमरन गुप्ता ने माननीय न्यायालय के एसीजेएम स्पेशल कोर्ट में राहुल गांधी जी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने बयानों के कारण पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। उन पर मानहानि के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

admin

Related Posts

यूपी में बिजली महंगी होने की आशंका, 20% बढ़ोतरी के प्रस्ताव ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले कुछ महीने काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. राज्य की बिजली कंपनियों ने घाटे की दुहाई देते हुए बिजली…

बरेली में मस्जिद पर बुलडोजर चला, कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहा, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई

 बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. इसी क्रम में भोजीपुरा इलाके के पिपरिया गांव में अवैध तरीके से बनी मस्जिद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी