‘प्रश्न पत्रों की हो पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था’, राजस्थान-शिक्षा मंत्री ने राज्य उच्चाधिकार परीक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

जयपुर।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा  आगामी 6 मार्च से प्रारम्भ होनी है। उक्त परीक्षाओं के सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त परीक्षा समिति की बैठक सोमवार को सचिवालय में आयोजित हुई।

साथ ही आगामी रीट परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारियों की  भी शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने ​कहा कि परीक्षा केंद्रों पर गलत विषय के पेपर का वितरण जैसी त्रुटियों से बचे तथा विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश के लिए पूर्व में ही निर्देश दिए जाएं। प्रश्न पत्रों के स्ट्राँग बोक्स की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से ध्यान रखें। श्री दिलावर ने कहा कि सभी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, टॉयलेट व बिजली की उचित व्यवस्था हो। शिक्षा मंत्री ने आगामी रीट परीक्षा के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा केन्द्र के आस—पास के अन्नपूर्णा रसोई केन्द्रों में खाने की व्यवस्था सुचारू हों। जहां बैठने की उचित व्यवस्था के साथ खाने की सामग्री में गुणवत्ता व मात्रा में कोई कमी न हो। रीट परीक्षा के पारदर्शी, निष्पक्ष तथा सफल आयोजन के लिए संदिग्ध लोगों को परीक्षा व्यवस्था से दूर रखें और उन्हें पाबन्द करें जिससे बिना किसी व्यवधान के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा का आयोजन हो सकें। बैठक के दौरान शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग श्री कृष्ण कुणाल, प्रशासक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड श्री महेश शर्मा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा श्री सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग श्रीमती पूजा कुमारी पार्थ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार अलर्ट, बॉर्डर पर चेकपोस्ट और स्टॉक वेरिफिकेशन शुरू

जयपुर खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब भारत की खेती पर दिखने की आशंका है. खरीफ सीज़न से ठीक पहले फर्टिलाइजर सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है. जिससे…

कड़ी सुरक्षा और डिजिटल पहरा, एसआई परीक्षा के लिए आरपीएससी ने जारी किया सख्त ड्रेस कोड और नई गाइडलाइन

जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 व 6 अप्रैल को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 कराने जा रही है। इस परीक्षा के लिए विशेष सुरक्षा के व्यवस्था की जाएगी। राजस्थान लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया