सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल

सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी व्यवस्था आप लोगों को उपलब्ध कराएं, जिसको लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढगरानिया, पीपरा, झिला में 30 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कहीं।

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अब हर गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था लगभग हो चुकी है। सुरखी भी अब विकसित होने लगा है । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिख रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर संकल्पित है और यह विकास का रथ निरंतर इसी तरह चलता रहेगा।

विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मंत्री राजपूत ने ग्राम झिला में 6 बिस्तरीय नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन, सपेरा मुहल्ला में पुलिया निर्माण तथा राहतगढ़-खुरई मार्ग के बीना नदी पर पुल एवं पहुंचाने के लिए 150 मीटर लंबा मार्ग एवं आरोग्यधाम की बाउंड्रीवाल, ग्राम पीपरा में स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण, पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन साथ ही ग्राम ढगरानिया में धसान नदी पर 210 मीटर लंबा मार्ग पुल पर पहुंचने एवं मनेशिया में मंगल भवन का लोकार्पण सहित 30 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य में बना है औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 इकाईयां देंगी 12 हजार जरूरतमंदों को रोजगार मंत्रालय में हुई निवेश संवर्धन संबंधी मंत्रि-परिषद की बैठक…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में बढ़ रही हैं हवाई सेवाएं

विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में हो रहा हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा से रायपुर सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ केंद्रीय नागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 4 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी