ऑस्ट्रेलिया की टीम में एकता की कमी, जोश हेजलवुड के बयान से मचा बवाल

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व हेड और मौजूदा कमेंटेटर रवि शास्त्री और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ये मुद्दा उठाया है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में एकता की कमी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच को हारने के बाद जोश हेजलवुड ने जिस तरह का बयान दिया है। उससे ऑस्ट्रेलिया की टीम की यूनिटी पर सवाल उठ रहे हैं। जोश हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट मैच में मिली हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को बताया है। भारत ने ये मैच 295 रनों के अंतर से जीता। सीरीज में 1-0 की बढ़त भारत ने बना ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

जोश हेजलवुड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आपको शायद यह सवाल बल्लेबाजों में से किसी से पूछना होगा, मैं आराम कर रहा हूं और थोड़ा आराम पाने की कोशिश कर रहा हूं और मैं मुख्य रूप से अगले टेस्ट पर ध्यान दे रहा हूं।" इस पर हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले डेविड वॉर्नर ने चैनल 7 पर कहा, "मुझे लगता है कि एक सीनियर प्लेयर के रूप में, जब आप टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आपका यह कर्तव्य होता है कि आप बल्लेबाजों के लिए कुछ ऐसा रखें जो वे चाहते हों, सभी बल्लेबाज मैदान पर जाकर बल्लेबाजी करने के बारे में सोचते हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बहुत अधिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन एक सीनियर गेंदबाज से उनको समर्थन मिलना चाहिए। ऐसे कमेंट उचित नहीं हैं।"

माइकल वॉन ने टीम के ड्रेसिंग रूम में संभावित विभाजन पर भी संदेह जताया और कहा कि उन्होंने किसी ऑस्ट्रेलियाई से ऐसा कुछ नहीं सुना है। वॉन ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, "सार्वजनिक रूप से, मैंने कभी किसी ऑस्ट्रेलियाई को आकर टीम को बल्लेबाजों और गेंदबाजों में विभाजित करते नहीं सुना। 11 बल्लेबाज हैं, जो कभी नहीं बदलेंगे, हर खिलाड़ी को बल्लेबाजी करनी होगी। दुनिया का कोई भी खिलाड़ी, लेकिन विशेष रूप से एक ऑस्ट्रेलियाई… मैं हमेशा हर टीम में छोटी-छोटी बातों पर गौर करता हूं…एकजुटता और आउटफील्ड में उत्साह की कमी, आप ऑस्ट्रेलिया के बारे में अक्सर ऐसा नहीं कहते हैं।"

रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर कहा, "भारतीय ड्रेसिंग रूम में जब ऐसा कुछ सुनने को मिलता है तो वे क्या सोचते हैं, उन्हें पता है कि पिच पर कुछ क्रैक्स हैं, लेकिन कुछ मानसिक दरारें भी हैं। 30 या 40 साल से ऑस्ट्रेलिया आने के बाद, यह पहली बार है जब कोई भारतीय टीम ऐसा महसूस कर रही है। आप जानते हैं, हम अपने घर में विपक्षी टीमों से बेहतर हैं। चुपचाप वे सोच रहे होंगे 'हमें यहाँ हारना होगा।"

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा