भजनलाल सरकार ने एक साल में जितने निर्णय लिए हैं उनसे जनता में आक्रोश है: सचिन पायलट

जयपुर
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भजनलाल सरकार ने एक साल में जितने निर्णय लिए हैं उनसे जनता में आक्रोश है। सरकार ने जितने भी जिले निरस्त किए हैं उनसे वहां की जनता में आक्रोश है हम सदन में इसका जवाब मांगेंगे। जो इंग्लिश मीडियम स्कूल हम खुल चुके हैं उनको यह बंद करने में लगे हुए हैं इन्हें और स्कूल खोलने चाहिए थे। सरकार को सदन में इन स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर जवाब देना पड़ेगा। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि विधानसभा में हम इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर जवाब मांगेंगे। हम चाहते हैं कि सदन चले और जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार जवाब दे। सरकार ने साल भर में कोई काम नहीं किया। केवल घोषणाएं और कुछ इवेंट किए हैं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। एक साल के शासन में भाजपा सरकार के प्रति जनता में अविश्वास पैदा हुआ है। एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने के मुद्दे पर पायलट ने कहा कि सरकार इस मामले में भ्रमित है। मंत्री रहते हैं भर्ती निरस्त करेंगे और सरकार कहती है भर्ती निरस्त नहीं करेंगे। एक स्पष्ट नीति होनी चाहिए और एक स्पष्ट निर्णय होना चाहिए, इस मुद्दे को लटकते हुए कई महीने गुजर गए। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। पता ही नहीं चल रहा कि सरकार चाहती क्या है। मंत्री कुछ बोलता है और जनता कुछ बोलती है, यह तो मजाक बना हुआ है। इन्होंने अपने वादों में चार लाख रोजगार देने की बात कही लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह सरकार का फेलियर है।  सरकार की जिम्मेदारी होती है कि चुनावी समय में किए वादों को पूरा करके दिखाएं। दिल्ली से आए पर्चियां के भरोसे सरकार में काम हो रहे हैं। ब्यूरोक्रेसी हावी है। राजस्थान में गवर्नेंस भगवान भरोसे चल रही है।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पायलट ने कहा कि यह सरकार हर काम को लंबित करने में लगी रहती है वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर बात करें या फिर और किसी मुद्दे पर मोदी सरकार हमेशा कामों को लटकाने में यकीन रखती है। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की प्रियंका गांधी के ऊपर की गई टिप्पणी पर कहां की राजनीति में नैतिकता का स्तर गिरा हुआ है किसी भी भाजपा नेता ने विधूड़ी के बयान का ना ही खंडन किया और ना ही उनके बयान से पीछे हटे। राजनीति में शब्दों की मर्यादा और नैतिकता होनी चाहिए।

 

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

    अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

    विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

    जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 1 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान