बीते लगभग ढाई माह में हुआ 10 बार आंदोलन-कंपनी का लक्ष्य 85 फीसदी से भी कम

कोरबा,

चालू वित्त वर्ष के पहली तिमाही में उम्मीद के अनुरूप उत्पादन से लक्ष्य को हासिल करने में भू-विस्थापितों का आंदोलन बाधा बन रही है। बीते लगभग ढाई माह में 10 से अधिक बार अब तक आंदोलन हो चुका है, इस दौरान कोयला खनन, माइंस विस्तार का काम रोका गया।

अब पहली तिमाही की 18 दिन की अवधि ही शेष रह गई है। एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा, दीपका व कुसमुंडा की कोल कंपनी के कुल उत्पादन में सर्वाधिक भागीदारी रहती है। इन्हीं खदानों में भू-विस्थापितों का खदान बंदी आंदोलन भी हुआ है। कोयला खदान विस्तार के लिए जटराज की अधिग्रहित जमीन पर खनन कार्य के दौरान पिछले महीने कुसमुंडा खदान से प्रभावित भू-विस्थापितों के विरोध से प्रभावित हुआ। एसईसीएल कोरबा एरिया की अंबिका माइंस से कोयला उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह माइंस प्रभावित ग्राम करतली के भू-विस्थापितों द्वारा बार-बार मिट्टी हटाने का काम बंद करा देना माना जा रहा है।

कोयला खदानों के भीतर भी खनन कार्य को भू-विस्थापितों ने प्रभावित किया। बीते 16 अप्रैल को गेवरा, दीपका व कुसमुंडा खदान में ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति ने खनन व परिवहन कार्य को रोक दिया था। 22 अप्रैल को भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ ने किसान सभा के समर्थन से कुसमुंडा खदान में खदान बंदी आंदोलन से नौकरी के पुराने लंबित प्रकरणों के निपटारे की मांग करी थी। 19 मई को नराईबोध के भू-विस्थापितों ने पार्षद अमिला पटेल के नेतृत्व में एसईसीएल गेवरा खदान का खनन व परिवहन का कार्य प्रभावित किया। इसी महीने कुसमुंडा खदान में भू-विस्थापितों के खनन व परिवहन का काम रोकने पर पुलिस ने 3 महिला सहित 7 भू-विस्थापितों को गिरफ्तार किया था।
वित्त वर्ष 2025-26 में 12 जून तक एसईसीएल को 41.31 मिलियन टन कोल प्रोडक्शन का लक्ष्य दिया गया था। मगर कोल कंपनी का लक्ष्य का 85 फीसदी से भी कम कोयला उत्पादन हुआ है। मानसून सीजन ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। इसके बावजूद एसईसीएल अभी के लक्ष्य से कम खनन किया है। बारिश में खुली खदानों का उत्पादन प्रभावित जरूर होता है। भू-विस्थापतों का खदान बंदी आंदोलन खनन कार्य में बाधा बनी है। अभी तक का कुल उत्पादन 33.21 मिलियन टन है।

 

  • admin

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    कल्याणपुर–लटोरी–दतिमा–सलका मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण ,40.93 करोड़ रुपए स्वीकृत, 29 किमी सड़क उन्नयन से विकास को मिलेगी नई रफ्तार रायपुर, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी नीति के अनुरूप क्षेत्र…

    हौसलों की उड़ान: जगदलपुर की डिंपल कश्यप ने संस्कार सिटी स्कूल में भविष्य को दी नई दिशा

    श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य रायपुर, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति अब सुदूर वनांचलों के गरीब और श्रमिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस