थेन्नारसु ने केंद्र से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से राज्य के लिए 6,675 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया

चेन्नई
तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने राजस्थान के जैसलमेर में केंद्रीय बजट से पहले हुयी बैठक में केंद्र सरकार से चक्रवात फेंगल के बाद अस्थायी और स्थायी राहत एवं पुनर्वास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से राज्य के लिए 6,675 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया है।

श्री थेन्नारसु ने शुक्रवार को जैसलमेर में आयोजित बैठक में कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चेन्नई मेट्रो रेल, सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), रेलवे और अन्य परियोजनाओं के लिए केंद्र से लंबित धन आवंटित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को चक्रवात, मूसलाधार बारिश और अभूतपूर्व बाढ़ सहित प्राकृतिक आपदाओं से बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में चक्रवात फेंगल से राज्य तबाह हुआ है। इसने राज्य के 14 जिलों को प्रभावित किया और जीवन, आजीविका और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि इन मौसमी घटनाओं की तीव्रता और आवृत्ति में काफी वृद्धि हुई है। कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर पूरे वर्ष की संचयी वर्षा हो जाती है। उन्होंने कहा कि योजना और तैयारी में राज्य के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद ये जलवायु विसंगतियाँ काफी आर्थिक तनाव पैदा कर रही हैं और राज्य के खजाने को खाली कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत धनराशि तत्काल राहत और दीर्घकालिक बहाली की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त साबित हुई है। इसलिए, मैं केंद्र सरकार से चक्रवात फेंगल के बाद अस्थायी और स्थायी राहत और पुनर्वास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एनडीआरएफ के तहत 6,675 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का आग्रह करता हूं।"

 

admin

Related Posts

रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक: भारत ने चार बड़ी ताकतों के साथ संतुलन बनाकर दुनिया को चौंकाया

नई दिल्ली भारत के रक्षा मंत्रालय ने करीब 3.60 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी. इससे पहले बीते कुछ महीनों में कई अन्य प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी…

8वें वेतन आयोग का गणित समझें: सरकारी सैलरी में बढ़ोतरी कितनी, क्या निजी क्षेत्र में भी पड़ेगा असर?

नई दिल्ली  दिल्ली की सर्दी में चाय की चुस्कियों के साथ ऑफिस जाने वाले लाखों कर्मचारी आजकल एक ही बात पर चर्चा कर रहे हैं- 8वां केंद्रीय वेतन आयोग क्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक