20 हजार रुपये की चोरी, राजस्थान-केकड़ी में बावड़ी के बालाजी मंदिर के दान पात्र का ताला टूटा

केकड़ी.

केकड़ी जिले के सांपला गांव में रात्रि अज्ञात चोर बावड़ी के बालाजी मंदिर में रखे दानपात्र का लॉकर तोड़कर उसमें इकट्ठा हुए करीब 20 हजार रुपये चुराकर रफूचक्कर हो गए। वारदात की जानकारी सुबह हुई, जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, तो दानपात्र का लॉकर टूटा हुआ पाया। लोगों ने तुरन्त गांव में अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मंदिर में भीड़ जमा हो गई।

चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बालाजी मंडल के सदस्य उप सरपंच मुकेश माली ने बताया कि बालाजी नवयुग मंडल द्वारा इस मंदिर में दानपात्र रखा गया है, जिसमें मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को दौरान बालाजी के भक्तों द्वारा क्षमता अनुसार दान की राशि डाली जाती है। अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस भारी दान पात्र के लॉकर के तीन ताले तोड़कर उसमें रखी 20 हजार रुपयों से अधिक राशि चुरा ली। बालाजी नवयुग मंडल के सदस्य अर्जुन सिंह राठौड़, कान्हा माली, मोनू शर्मा, रामदेव बलाई, कालू धोबी सहित सभी सदस्यों व बालाजी के भक्तों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि सांपला में रियासतकाल से ही बहुत पुरानी पुलिस चौकी स्थापित थी। मगर दो साल पहले इस चौकी को प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सदर थाना केकड़ी में मर्ज कर दिया गया। तब से ही इस क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही चोरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके कारण चोर विद्यालय व घरों के साथ साथ अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इनका कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सांपला चौकी पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं किये जा रहे हैं, जबकि सांपला गांव केकड़ी जिले के अंतिम छोर पर स्थित है।

admin

Related Posts

पति की हत्या के पीछे पत्नी और प्रेमी का हाथ, 24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा

बालोतरा राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला महज 24 घंटे के भीतर हत्या में बदल गया।…

केरल में गरजे राजस्थान के CM भजनलाल: नामांकन के दौरान 4 प्रत्याशियों के समर्थन में दिखा दम

तिरुवनंतपुरम/जयपुर. केरलम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम और आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों के नामांकन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 2 views
मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 2 views
IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी