US से टली सतना में चोरी की वारदात: मुंह पर नकाब बांध घर में घुस रहे थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागे चोर

सतना
 आज के डिजिटल (Digital) युग में टेक्नोलॉजी अहम किरदार (Technology plays an important role) निभा रही है। इसी बीच टेक्नोलॉजी (Technology) के सही उपयोग से आप कैसे सुरक्षित रह सकते इसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के सतना से सामने आया है। जहां सात समुंदर पार बैठे घर के मालिक ने सतना के भरहुत नगर स्थित सूने घर में घुस रहे चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे किया? पढ़िए ये पूरी खबर।

मामला सतना के भारत नगर इलाके के हरिपुरम कालोनी का है। जहां के निवासी आर बी नामदेव के घर 1 मार्च की रात तीन अज्ञात चोरों ने चोरी की नाकाम कोशिश की। बताया जा रहा है कि, अमेरिका में बैठे घर के मालिक बीआर नामदेव ने सतना में रात दो बजे घर के अंदर घुस रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और तुरंत अपने बेटे अरुण को खबर की। पिता ने जिसवक्त बेटे फोन किया उस समय अमेरिका में दोपहर के एक बजे थे और सतना के हरिपुराम कालोनी में रात दो बजे चोर सूने घर में घुस रहे थे।

अरुण के पिता अमेरिका में अपनी बेटी के घर पर थे। वहीं अरुण खुद कानपुर में था। ऐसे में अरुण ने तुरंत अपने पड़ोसी एमके श्रीवास्तव को अलर्ट किया और पड़ोसी ने अपना धर्म निभाते हुए सक्रियता दिखाई। शोर शराबा कर चोरों को भागने में मजबूर कर दिया। अब इस घटना की थाने में शिकायत की गई है। और कोलगवां थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। इस पूरे मामले में एक बात सोचने वाली है, वह यह कि जब आम आदमी सात समंदर पार बैठकर टेक्नोलॉजी से चोरी की वारदात नाकाम कर सकता है। तो फिर कुछ फासलों पर मौजूद पुलिस क्यों नहीं?

admin

Related Posts

आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

भोपाल.  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामनोद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) के 132 केवी सब…

2050 स्थानों पर जाँच कर 2912 सिलेंडर किये गये जप्त : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर