ग्रेटर नोएडा एक्सपोमार्ट में यमुना प्राधिकरण का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैवेल्स ग्रुप, मिंडा स्पार्क ग्रुप और इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी के स्टॉल्स का भी किया अवलोकन

आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए “अनुष्का रोबोट” भी किया गया है स्थापित

ग्रेटर नोएडा,

 ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपोमार्ट एग्ज़िबिशन सेंटर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (UPITS) के तीसरे संस्करण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने हॉल नंबर-03 का भ्रमण कर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैवेल्स ग्रुप, मिंडा स्पार्क ग्रुप और इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी के स्टॉल्स का अवलोकन किया।

उद्यमियों की सराहना
हॉल नंबर-03 के प्रभारी अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण/नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राकेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान फ़िल्म अभिनेता एवं निर्माता बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, आशीष भूटानी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ शेलमैन, उद्योगपति शेखर अग्रवाल, प्रियागोल्ड ग्रुप की डायरेक्टर, डीएस ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एमएल जायसवाल, हैवेल्स ग्रुप के कार्यकारी प्रेसिडेंट राजीव गोयल, वरुण बेवरेज ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी और एसएएलई ग्रुप के सीओओ हर्षवर्धन गोविल समेत कई प्रमुख उद्योगपतियों ने सीईओ राकेश कुमार सिंह से भेंट कर प्राधिकरण की पहल और कार्यों की सराहना की।

प्रमुख स्टॉल्स और आकर्षण
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण को मिले स्थल पर प्रियागोल्ड, SAEIL सोलर, NAEC क्लस्टर, मिंडा स्पार्क, हैवेल्स, इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, एमजीएम एजुकेशनल ग्रुप, एमिटी यूनिवर्सिटी, पतंजलि ग्रुप, टॉय एसोसिएशन, इंगटॉन्ग कंपनी और मेडिकल डिवाइसेज पार्क से जुड़ी कंपनियों ने स्टॉल लगाए। इनमें अलेंजर, पॉलीमेडिक्योर, मेडिसिस, सियों मेड, रोमसन, अलाइड मेडिकल, नारंग और मधु इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं।

एयरपोर्ट मॉडल और भविष्य की परियोजनाएं
प्राधिकरण के स्टॉल पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र है। साथ ही एयरपोर्ट से संबंधित जानकारियां, मेडिकल डिवाइसेज पार्क की प्रगति, इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी, प्रस्तावित फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क, एजुकेशनल हब और हेरिटेज सिटी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए “अनुष्का रोबोट” भी लगाया गया है।

प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की ओर से विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, सीनियर स्टाफ ऑफिसर नंदकिशोर सुंदरियाल और एजीएम इंडस्ट्री स्मिता सिंह मौजूद रहीं।

  • admin

    Related Posts

    PAK की नापाक साजिश: सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक CCTV कैमरे लगाने की कोशिश

    गाजियाबाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    आस्था का ऐतिहासिक केंद्र कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु, लक्खी मेले की रौनक

    करौली उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल कैलादेवी धाम करौली जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय