विश्व हिंदुत्व की ओर देख रहा है- स्वामी सूर्यदेव

बड़वानी
स्वामी अमृतानंदपूरी सेवा न्यास द्वारा संचालित दो दिवसीय डॉ. हेडगेवार स्मृति व्याख्यानमाला के प्रथम दिवस पर ‘‘ वर्तमान संदर्भ में हिंदुत्व ‘‘  विषय पर ओजस्वी, प्रखर, मनस्वी वक्ता संत श्री स्वामी सूर्य देव द्वारा व्याख्यान दिया गया। स्वामी ने हिंदुत्व की स्वीकार्यता को संपूर्ण विश्व की दृष्टि से रेखांकित करते हुए कहा कि आज भौतिकता के युग में अगर अर्थ की प्रधानता है तो दुनिया जहां युद्ध, बिमारी एवं नशे जैसे व्यापार से धन अर्जित करती है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था मंदिर, उत्सव, त्यौहार आधारित है जिसमें फूल बेचने से लेकर निर्माण कार्यों तक, परिवहन साधनों से लेकर सेवा क्षेत्र तक सभी को अनगिनत रोजगार मिलता है।
भारत में मनुष्य के आंतरिक गुणों को प्राथमिकता अर्थात हिंदुत्व में मनुष्य बनो पर जोड़र दिया है। आज डॉक्टर,इंजीनियर, प्रोफेशनल तमाम प्रकार की वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी के युग में भी यदि कोई मनुष्य न बन पाया तो ये सब व्यर्थ है। हिंदुत्व प्रत्येक मनुष्य में ईश्वर देखता है। हिंदुत्व की दृष्टि मानव के संपूर्ण कल्याण में निहित है। हमारे संतों, महात्माओं, महापुरुषों, ऋषि मुनियों ने तप साधना करके जो व्यवस्थाएं बनाई है।  इसकी आवश्यकता आज संपूर्ण विश्व को है। अमेरिका जैसे देश की बडी कंपनियों को भारतीय चला रहे है। महाकुंभ जैसे अदभूत अभूतपूर्व आयोजन संपूर्ण विश्व के लिए शोध का विषय है। भारत भूमि पराक्रम और पूण्य की भूमि है। यहां वीरों ने भी जन्म लिया है।
हमारे पास अनेक धर्म ग्रंथ है, अनेक मार्ग है, जिसका केंद्र मानव कल्याण है। हमारे यहां अहिंसा परमो धर्म कहा गया है किंतु धर्म की रक्षा के लिए कायर नहीं बनाया। हमारे यहां 16 संस्कार की व्यवस्था है जो जन्म के पूर्व से लेकर मृत्यु तक विभिन्न विचारों से मनुष्य को पल्लवित करती है। आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है आप तैयार रहे अपनी जडों को मजबूती से धारण कर रखे।
आज की व्याख्यान माला की अध्यक्षता उन्नत कृषक श्रीमती ललिता जी मुकाती बोरलाय निवासी ने की। उन्होंने अध्यक्षीय उद्घबोधन में जैविक खेती को अपने और मानवता को बचाने के लिए अपनाने का आह्वान किया।
व्याख्यान माला समिति के अध्यक्ष डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से यह व्याख्यानमाला जारी है यह 14 वां वर्ष है। व्याख्यानमाला में मातृशक्ति की भी बड़ी भूमिका रही। साखी रिसोर्ट में आयोजित इस व्याख्यान माला में नगर के अनेक गणमान्य प्रतिष्ठित व्यवसायी डॉक्टर,इंजीनियर, वकील, शिक्षक, प्रोफेसर सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ साक्षी दूबे ने किया। अतिथियों का परिचय श्रीमती अनीता चोयल ने किया।कार्यक्रम में आभार श्रीमती सुनीता जी मोरे ने व्यक्त किया। अंत में वंदे मातरम गीत के साथ व्याख्यान का समापन हुआ।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संवाद

    वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकार इन युवाओं के कंधों पर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और विकास…

    प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

    भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई