इंदौर में LIG से नवलखा तक रोड की चौड़ाई होगी डबल, एलिवेटेड ब्रिज की भी मांग

इंदौर
एबी रोड (बीआरटीएस) की मिक्स लेन के ट्रैफिक को सुधारने की योजना पर काम शुरू हो गया है। एलआईजी से नौलखा के बीच के हिस्से में अलग-अलग चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

इस हिस्से में जहां-जहां बाटलनेक था, वहां सड़क की चौड़ाई 30 मीटर से बढ़ाकर 60 मीटर की जाएगी। मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसकी जानकारी दी।

एलआईजी से नौलखा के बीच चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर निगम इस हिस्से में रोड किनारे आने वाले प्रतिष्ठानों व सरकारी विभागों की इमारतों से उनके हिस्से की सेडबैक की जमीन लेकर सड़क चौड़ी करेगा।

दोनों ओर से 15-15 मीटर का हिस्सा

इस हिस्से में मौजूदा बीआरटीएस के अतिरिक्त दोनों ओर से करीब 15-15 मीटर का हिस्सा लिया जाएगा। एलआईजी से नौलखा के बीच पुलिस अधिकारियों के बंगले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, पीसी सेठी अस्पताल सहित कई सरकारी इमारतें हैं।

प्रतिष्ठानों से जमीन ली गई थी

ऐसे में रोड के एक ओर 15 मीटर हिस्सा आसानी से मिल जाएगा। वहीं रोड के दूसरी ओर निजी प्रतिष्ठानों से जमीन लेने में नगर निगम को काफी मशक्कत करनी होगी। जब बीआरटीएस का निर्माण किया गया था, तब टीडीआर के फार्मूले से इस हिस्से में बने प्रतिष्ठानों से जमीन ली गई थी।

खत्म हो जाएंगे फुटपाथ

जब बीआरटीएस का निर्माण हुआ था, तब एलआईजी से नौलखा के बीच कम जगह में छोटे फुटपाथ बनाए गए थे। अब सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए फुटपाथ भी सड़क में मिलाए जाएंगे।

निगम की टीमों ने शुरू कर दिया सर्वे

    एलआईजी से नौलखा के बीच सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सेडबैक की जमीन ली जाएगी। इस संबंध में निगम की टीमों द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। – शिवम वर्मा, निगमायुक्त

 

admin

Related Posts

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना-ऊरा मार्ग के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना से ऊरा तक मार्ग का किया भूमि पूजन अनूपपुर   मध्य प्रदेश शासन में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने आज…

मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ते (DA) के रूप में कर्मचारियों को 23 सालों में 15,345 करोड़ का नुकसान होने का खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश में पिछले 23 सालों में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के रूप में 15,345 करोड़ रुपए का नुकसान होने का दावा सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने