मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, 6 दिनों तक होगी बारिश

नई दिल्ली
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कल से मौसम में बदलाव आने वाला है। एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9-14 मार्च यानी कि छह दिनों तक बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी 10 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, गर्मी की बात करें तो गुजरात के कच्छ इलाके में आज से हीटवेव की शुरुआत होगी और फिर 9-12 मार्च के बीच यह गुजरात के अन्य और कोंकण इलाके में फैल जाएगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में भी बरसात हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपना असर दिखाएगा। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9-14 मार्च के बीच बारिश होने वाली है। वहीं, पंजाब में 12-14 मार्च, हरियाणा में 13 और 14 मार्च, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को बरसात होगी। इसमें जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को तेज बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम में आठ मार्च, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 10 और 11 मार्च, केरल, माहे, लक्षद्वीप, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 11 और 12 मार्च, तमिलनाडु, केरल और माहे में 11 मार्च को तेज बारिश होगी।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। इतना ही नहीं, मध्य और पूर्वी भारत, महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के बीच अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच बढ़ जाएगा। गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट है। कोंकण, गोवा में आठ और 12 मार्च, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 8 और 9 मार्च को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।

  • admin

    Related Posts

    यमुना का पानी संदिग्ध: रिपोर्ट में सामने आए 13 माइक्रोप्लास्टिक प्रकार, स्वास्थ्य पर चिंता

    नई दिल्ली  जिसे आप पानी समझकर पी रहे हैं वह पानी नहीं प्लास्टिक है.हाल ही में आई द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) की एक रिसर्च काफी डराने वाली है.…

    शर्मनाक वारदात: पत्नी की निजता से खिलवाड़, पति ने खुद ही वीडियो कर दिया वायरल

    नई दिल्ली डिजिटल दौर में फेम और व्यूज की भूख इंसान को किस हद तक गिरा सकती है इसकी एक भयावह मिसाल मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत