वंदे भारत स्लीपर का इंतजार जल्द होगा कम, ट्रेन देश के कई महत्वपूर्ण रूट्स पर शुरू होने जा रही है

नई दिल्ली
वंदे भारत स्लीपर का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जी हां! भारतीय रेलवे एक और क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है, जिससे राजधानी एक्सप्रेस और दुरांतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों की बादशाहत को चुनौती मिलने वाली। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली से हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ती नजर आएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रेन देश के कई महत्वपूर्ण रूट्स पर शुरू होने जा रही है, जिसमें दिल्ली-हावड़ा का रूट भी शामिल है। गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सितंबर 2024 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से परदा उठाया था। दिल्ली से हावड़ा तक की कुल दूरी 1449 किलोमीटर है, जिसे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन महज 15 घंटे से भी कम वक्त में तय करेगी। इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो इसे इस रूट की सबसे तेज ट्रेन बना देगी, यहां तक कि राजधानी और दुरांतो एक्सप्रेस से भी आगे।

नई दिल्ली-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर का कितना होगा किराया?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 एसी थर्ड टियर, 4 एसी सेकेंड टियर और 1 फर्स्ट क्लास एसी कोच होंगे। किराये की बात करें तो एसी 3-टियर का अनुमानित किराया 3 हजार रुपये, एसी 2-टियर 4 हजार रुपये, और फर्स्ट क्लास एसी 5100 रुपये के आसपास होगा।

नई दिल्ली-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर का क्या होगा पड़ाव और टाइम टेबल?
दिल्ली से यह ट्रेन शाम 5 बजे (17:00) रवाना होगी और अगली सुबह 8 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, वापसी में हावड़ा से शाम 5 बजे चलेगी और अगली सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का रूट भी खास होगा। सफर के दौरान ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद और आसनसोल जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

admin

Related Posts

खर्ग द्वीप बना टारगेट? होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप की नई चाल, समझें अमेरिका की पूरी रणनीति

वॉशिंगटन ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध दिन पर दिन और भीषण रूप ले रहा है। अब दोनों तरफ से ही तेल रिफाइनरियों पर हमले किए जा रहे हैं। ईरान…

ममता का बड़ा ऐलान: मासिक भत्ते से साधेंगी महिलाओं और युवाओं को, ये हैं 10 वचन

कोलकाता पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 'दीदी के 10 वचन' नाम से चुनावी वादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय