भारत की आजादी के अंतिम क्षणों की कहानी कहता है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का ट्रेलर

मुंबई,

 आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का ट्रेलर सामने आया है। यह भारत की स्वतंत्रता के अंतिम क्षणों में क्या हुआ इसकी एक झलक दिखाता है। यह सीरीज मजबूत ऐतिहासिक कहानी कहने का दावा करती है।

ट्रेलर की शुरुआत ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली द्वारा भारत की स्वतंत्रता की घोषणा से होती है। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना जैसी शख्सियतें कैसे भविष्य को लेकर उधेड़बुन में उलझी रहती हैं इसे दिखाने की कोशिश की गई है।

इसके बाद इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे जिन्ना की ओर से एक अलग देश पाकिस्तान के निर्माण की मांग उठती है। तो दूसरी तरफ ब्रिटिश अधिकारी भारत को आजाद करने और भारत-पाकिस्तान को बांटने की रणनीति बना रहे हैं।

श्रृंखला में सिद्धांत गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू, चिराग वोहरा ने महात्मा गांधी, राजेंद्र चावला ने सरदार वल्लभभाई पटेल, आरिफ जकारिया ने मोहम्मद अली जिन्ना, इरा दुबे ने फातिमा जिन्ना, मलिष्का मेंडोंसा ने सरोजिनी नायडू, राजेश कुमार ने लियाकत अली खान, केसी शंकर ने वीपी मेनन, ल्यूक मैकगिबनी ने लॉर्ड लुईस माउंटबेटन, कॉर्डेलिया बुगेजा ने लेडी एडविना माउंटबेटन, एलिस्टेयर फिनले ने आर्चीबाल्ड वेवेल, एंड्रयू कुल्लुम ने क्लेमेंट एटली, रिचर्ड टेवरसन ने सिरिल रैडक्लिफ के किरदार अदा किए हैं।

स्टूडियो नेक्स्ट के सहयोग से एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ्रीडम एट मिडनाइट में पर्दे के पीछे एक शानदार टीम काम कर रही है। निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में जिम्मेदारी निभाई है, जबकि कहानी को अभिनंदन गुप्ता, अद्वितिया करेंग दास, गुंडीप कौर, दिव्य निधि शर्मा, रेवंत साराभाई और एथन टेलर सहित एक प्रतिभाशाली टीम ने लिखा है। यह सीरीज लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपियर की इसी नाम की किताब पर आधारित है। ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ 15 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है।

  • admin

    Related Posts

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच