भारत और इंग्लैंड के बीचतीसरा टेस्ट तीन दिन समाप्त, चौथा दिन होगा रोमांचक, बराबरी पर हैं दोनों टीमें

नई दिल्ली 
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट तीन दिन समाप्त होने के बाद बराबरी पर पहुंच गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 387 रन बनाए। इसके जवाब में भारत लोकेश राहुल के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड के स्कोर को बराबर करने में सफल रहा। हालांकि भारतीय टीम ने अंतिम सेशन में 71 रन के अंदर पांच विकेट गंवाए, जिससे उसे बढ़त नहीं मिली। वहीं इंग्लैंड ने तीसरे दिन सिर्फ एक ओवर बल्लेबाजी की और इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज समय बर्बाद करते नजर, जिससे भारतीय खिलाड़ी नाखुश दिखे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसका असर चौथे दिन के खेल में भी देखने को मिल सकता है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 9वीं बार हुआ ऐसा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 9वीं बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों का स्कोर पहली पारी में बराबर रहा हो। भारत के साथ दो बार पहले भी ऐसा हो चुका है।

क्रॉली-गिल की लड़ाई ने बढ़ाई गर्मी
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होते-होते शुभमन गिल और जैक क्रॉली के बीच जो लड़ाई हुई उसने लॉर्ड्स टेस्ट में गर्मी बढ़ा दी है। दरअसल, क्रॉली कम से कम गेंदें खेलने के लिए टाइम वेस्ट कर रहे थे, वहीं भारत दिन का खेल खत्म होने से पहले दो ओवर गेंदबाजी करना चाहता था।
 
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारत भी पहली पारी में 387 रन ही बना सका। गिल की टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों की जीत हासिल करके सीरीज 1-1 से बराबर की।

admin

Related Posts

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम