अजय देवगन की हिट सीरीज ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट, टीजर में बताया गया रिलीज का दिन

मुंबई 
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम के तीसरे पार्ट का इंजतार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी हैं. मेकर्स ने आज अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी मेकर्स की तरफ से जारी कर दी है.

मेकर्स की तरफ से जारी किए गए 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर वीडियो में अजय देवगन का वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है. जिसमें वो अपनी फैमिली की अहमियत के बारे में बता रहे हैं.

टीजर में क्या दिखाया गया?
इस टीजर में दृश्यम सीरीज की अब तक स्टोरी की झलक देखने को मिलती है. जिसमें विजय सलगांवकर (अजय देवगन) का किरदार कहता है कि 'मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है.' टीजर में इस बात को भी प्रमुखता से दिखाया गया है कि विजय अभी भी परिवार के लिए एक दीवार बनकर खड़ा हुआ है. इस वीडियो के अंत में विजय सलगांवकर कहता है, 'जब तक सब थक नहीं जाते, जब तक सब हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर. एक दीवार बनकर कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा अभी बाकी है.' इस बात ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. 

कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'?
बता दें कि मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इस फिल्म को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है. अगर आपने दृश्यम देखी होगी तो आप जानते ही होंगे 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? इसी प्लान के तहत मेकर्स ने ये तारीख फिक्स की है. 'दृश्यम 3' का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है.

वहीं उम्मीद की जा रही है कि तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां 'दृश्यम 2' खत्म होगी. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कास्ट में कोई बदलाव होता है या नहीं. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर होगी कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में नजर आते हैं या नहीं.

मोहनलाल का हिट सीक्वल है दृश्यम
बता दें कि 'दृश्यम' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है. हिंदी में इस फिल्म की शुरुआत 2015 में हुई थी. जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद 2022 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया. जिसमें अक्षय खन्ना भी नजर आए लेकिन वो केस सॉल्व नहीं कर पाए. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सफल रही. अब आखिरी और तीसरा पार्ट 2026 में रिलीज होने को तैयार है. वहीं मोहनलाल ने भी दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू कर दी है.

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी