प्रयागराज के बारा प्लांट में टाटा समूह 1900 मेगावाट के नई इकाई करेगा स्थापित

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरनन के बीच वार्ता में टाटा समूह के प्रदेश में चल रहे और भविष्य के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान एन. चंद्रशेखरन ने टाटा मोटर्स द्वारा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और नये मॉडलों के निर्माण के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में उन्होंने प्रदेश में ऊर्जा अवसंरचना और औद्योगिक विकास से जुड़े टाटा समूह के अन्य प्रोजेक्टस के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस क्रम में टाटा पावर प्रयागराज के बारा प्लांट में 1900 मेगावाट की नई थर्मल इकाई लगा रहा है। इसके साथ ही टाटा समूह प्रदेश में सोलर पावर के विकास की परियोजनाओं पर भी तेज गति से कार्य कर रहा है। वहीं नोएडा में निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से टाटा समूह नई बिल्डिंगों का निर्माण कर रहा है।  

मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान टाटा चेयर पर्सन ने प्रदेश में ईवी के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बाताया कि टाटा समूह इस क्रम में इलेक्ट्रिक बसों और वाहनों की मैन्यूफैक्चरिंग को तेजी से विस्तार दे रहा है, साथ ही ईवी के नये मॉडलों का भी विकास किया जाएगा। जो एक ओर तो टाटा समूह की ईवी के क्षेत्र में शेयर को बढ़ाएगा तो वहीं प्रदेश में रोजगार के नये अवसर भी पैदा करेगा। बैठक में उन्होंने बताया कि प्रदेश में आईटी-इंफ्रा के विकास को गति देने के उद्देश्य से नोएडा में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। जिनके पहले फेज़ का निर्माण, दिसंबर 2026 में तक चरणबद्ध रूप से पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

बैठक के दौरान टाटा पावर ने प्रदेश में अपनी संचालित एवं आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। इनमें उन्होंने प्रयागराज के बारा प्लांट में टाटा समूह की ओर से लगाई जा रही 1900 मेगावाट की नई इकाई के बारे में विस्तार से बताया। इस पावर प्लांट में 360 मेगावाट क्षमता की तीन पावर जनरेशन यूनिट्स लगाई जाएगी। जो एक ओर प्रदेश की ऊर्जा क्षमात में विस्तार करेगी, दूसरी ओर स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। इसके साथ ही टाटा पावर सोलर इनर्जी के क्षेत्र में भी प्रदेश में विस्तार ला रहा है। जिसके तहत प्रयागराज और बांदा में 50-50 मेगावाट की दो सोलर परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही टाटा समूह प्रदेश में सोलर रूफ टॉप से स्वच्छ ऊर्जा के निर्माण को भी बढ़ावा दे रहा है। जो मुख्यमंत्री के सतत विकास की अवधारणा के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाएगा।

admin

Related Posts

सिलेंडर के लिए ‘मच्छरदानी’ वाली जंग, रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों का डेरा, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का गुस्सा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गैस की भारी किल्लत ने लोगों को सड़कों पर सोने को मजबूर कर दिया है. सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में ग्राहक रात 10…

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में बोले क्वांटम तकनीक के विशेषज्ञ

लखनऊ बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में 500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ