तंजानिया गोल्ड माइन स्कैम का पर्दाफाश, वियतनाम भागने से पहले मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर

तंजानिया के गोल्ड माइन्स में निवेश के नाम पर राजधानी के कारोबारियों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लगभग 2 करोड़ की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी यश राजेश शाह को रायपुर पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर धर दबोचा है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी यश शाह की जमानत अर्जी कोर्ट से खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद वह देश छोड़कर फरार होने की योजना बना रहा था. वह मुंबई एयरपोर्ट से वियतनाम के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन रायपुर पुलिस की मुस्तैदी और लुकआउट नोटिस के कारण उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

ऐसे बिछाया था ठगी का जाल
    पार्टनर्शिप का झांसा: यश शाह ने रायपुर के कारोबारी समर्थ बरडिया को ऑनलाइन संपर्क किया था और गोल्ड माइन में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का लालच दिया.
    फर्जी खदान: पीड़ित समर्थ बरडिया और  उनके जीजा को तंजानिया बुलाया. वहां उसने अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे नामक व्यक्ति को अपना पार्टनर बताया और कारोबारियों को एक खदान दिखाकर भरोसा जीता.
    करोड़ों का निवेश: हिस्सेदारी का लालच देकर आरोपियों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डकार ली.
    अब्दुल्लाह अब भी फरार: मामले का दूसरा अहम आरोपी अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है.

सिविल लाइन थाने में दर्ज है मामला
रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने समर्थ बरडिया की शिकायत पर यश शाह और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) और साजिश रचने (120B) सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

पुलिस अब आरोपी को रायपुर लाकर रिमांड पर लेगी, जिससे इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की गई रकम की रिकवरी के बारे में पूछताछ की जा सके.

admin

Related Posts

विकास को मिली रफ्तार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किए 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर, प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य…

आवास योजना से बदली ज़िंदगी, धनसिंह के परिवार का सपना हुआ साकार

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी श्री धनसिंह हिडको के पक्के मकान सपना पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास