1 जनवरी से लागू होगी व्यवस्था, राजस्थान-अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अब हाथों हाथ देगा बिजली के बिल

अजमेर।

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से जुड़े उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल मीटर रीडिंग के समय ही मिल जाया करेगा। मौके पर ही बिल जनरेट होने से उपभोक्ता को गड़बड़ी या त्रुटि की समस्या से निजात मिल सकेगी। साथ ही यदि कोई शिकायत है, तो उसका भी हाथों हाथ निस्तारण हो सकेगा।

यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से निगम के अधीन केकड़ी सहित प्रदेश के 17 जिलों में एक साथ लागू की जा रही है। AVVNL के केकड़ी एक्सईएन अरुण जांगिड़ ने बताया कि निगम की ओर से बीसीआईटीएस नामक कंपनी को यह कार्य सौंपा गया है लेकिन इस नई व्यवस्था में भी मीटर रीडर निगम का कर्मचारी ही रहेगा। उन्होंने बताया कि मीटर रीडर जब रीडिंग लेने पहुंचेगा तो वह संबंधित उपभोक्ता के खाते में ऑनलाइन रीडिंग दर्ज करेगा। इस दौरान रीडर को मीटर की फोटो भी विभाग की एप पर अपलोड करनी होगी। तत्पश्चात निगम की एप से तत्काल उपभोक्ता का बिल जनरेट हो जाएगा, जिसे वह अपने पास मौजूद छोटे प्रिंटर से प्रिंट कर उपभोक्ता को दे देगा। यदि उपभोक्ता को इसमें कोई गड़बड़ी लगती है तो वह तत्काल रीडर को अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकेगा।

केकड़ी वृत्त में है 1 लाख 26 हजार उपभोक्ता
उन्होंने बताया कि निगम के केकड़ी वृत्त में 4 विद्युत उपखंड हैं, जिनमें कुल 1,26,754 बिजली उपभोक्ता हैं। इस नई व्यवस्था के तहत चारों सब डिवीजन में कुल मिलाकर 132 मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका विभाजन किया गया है।
0- केकड़ी सब डिवीजन 33724 उपभोक्ता 34 मशीन
0- सरवाड़ सब डिवीजन 38699 उपभोक्ता 40 मशीन
0- भिनाय सब डिवीजन 32085 उपभोक्ता 34 मशीन
0- सावर सब डिवीजन 22246 उपभोक्ता 24 मशीन

शिकायतों से निजात मिलेगी
निगम के केकड़ी एक्सईएन अरुण जांगिड़ ने बताया कि नई व्यवस्था के लिए निगम की ओर से संबंधित बीसीआईटीएस कंपनी को कार्यभार सौंपा गया है। कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर व उसके माध्यम से एप भी तैयार है। इस व्यवस्था के लागू होने से उपभोक्ताओं को बिल देरी से मिलने या उसमें त्रुटि रहने की शिकायत से निजात मिलेगी।काश्तकार व बड़े उद्योग शामिल नहींइस नई व्यवस्था से फिलहाल काश्तकारों और बड़े उद्योगों को अलग रखा गया है। उन्हें पूर्व की भांति ही बिल सौंपा जाएगा, जबकि नई व्यवस्था में शामिल उपभोक्ताओं को दो माह के बजाय प्रतिमाह बिल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रदेश के 17 जिलों के उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण, मीटर रीडिंग और बिल जनरेट करने के काम कर रहा है। इनमें केकड़ी सहित ब्यावर, अजमेर, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, डूंगरपुर, कुचामन-डीडवाना, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, नीम का थाना, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, शाहपुरा और उदयपुर जिले शामिल हैं।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान