दुनिया में गूंजी भारतीय सेना की ताकत, कर्नल प्रतीक रॉय बने अंतरराष्ट्रीय डिफेंस अवॉर्ड विजेता

नई दिल्ली 
भारतीय सेना के कर्नल प्रतीक रॉय को ऑस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज में डिफेंस स्ट्रैटेजिक एंड स्टडीज़ कोर्स पूरा करने पर प्रतिष्ठित Geddes Gavel Award से सम्मानित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी साझा की। यह पुरस्कार उस अधिकारी को दिया जाता है, जो क्षेत्रीय संबंधों, निर्णय प्रक्रिया, तथा राजनीतिक, कूटनीतिक, सैन्य, सांस्कृतिक और आर्थिक पहलुओं की सबसे गहरी समझ प्रदर्शित करता है।

भारतीय उच्चायोग ने X पर लिखा,“भारतीय सेना के कर्नल प्रतीक रॉय को Australian Defence College में Defence Strategic and Studies Course पूरा करने पर Commander Australian Defence College Award / Geddes Gavel Award मिलने पर बधाई। यह पुरस्कार उत्कृष्ट सामरिक ज्ञान और क्षेत्रीय समझ के आधार पर दिया जाता है।”भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंध हाल के वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं।
 
नवंबर में, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत रक्षा, व्यापार, विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा पर महत्वपूर्ण बैठकें की थीं।अक्टूबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई अहम रक्षा समझौते भी किए। ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने इसे दोनों देशों की सेनाओं के बीच “गहरी सामरिक समझ और भरोसे” को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह