शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट आई, 9 लाख करोड़ से ज्यादा स्वाहा हुए

मुंबई

शेयर मार्केट में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मार्केट खुलते ही धड़ाम हो गई। सेंसेक्स जहां 800 अंक तक गिर गया तो वहीं निफ्टी ने 250 अंकों से ज्यादा का गोता लगाया। मार्केट में इस गिरावट के कारण करीब 9 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। मार्केट में गिरावट का मुख्य कारण कमजोर कॉर्पोरेट इनकम, अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की निकासी रही।

सोमवार को सेंसेक्स 490 अंकों की गिरावट के साथ 75,700.43 पर खुला। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आती रही। सुबह 11 बजे तक यह अधिकतम 842 अंकों तक गिर गया। सुबह 11 बजे यह 781.14 अंकों की गिरावट के साथ 75,409.32 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी की शुरुआत भी करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ हुई। 11 बजे तक इसमें अधिकतम 265 अंकों की गिरावट आ गई थी। 11 बजे यह 238 अंकों की गिरावट के साथ 22,854 अंक पर था।

सोमवार को मार्केट की इस गिरावट के कारण निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 9.48 लाख करोड़ रुपये घटकर 410.03 लाख करोड़ रुपये रह गया।

किन्हें हुआ ज्यादा नुकसान?

शुरुआती कारोबार में जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयरों में बड़ी गिरावट रही। इनमें 2% तक का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस हरे निशान पर खुले।

क्यों आ रही गिरावट?

विदेशी निवेशक (एफपीआई) भारतीय मार्केट से अपने शेयर बेचकर निकल रहे हैं। एफपीआई ने इस महीने (24 जनवरी तक) भारतीय इक्विटी में 64,156 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। रुपये में गिरावट के कारण एफपीआई यहां से निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिसंबर तिमाही में कंपनियों की रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं रहा है।

साथ ही अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती आई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से कोलंबिया, कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ को लेकर भी मार्केट में अनिश्चितता है। ये टैरिफ एक फरवरी से लागू हो सकते हैं।

admin

Related Posts

MSME को मिलेगा नया संबल, RBI के फैसले से 20 लाख तक आसान फाइनेंसिंग

मुंबई देश में अब सूक्ष्म और लघु उद्यम (एमएसई) को 20 लाख रुपए तक का कोलैटरल फ्री लोन (बिना कुछ गिरवी रखकर लोन लेना) मिलेगा। यह जानकारी आरबीआई की ओर…

Gold-Silver Rate में बदलाव: चांदी के दाम में छलांग, सोने की कीमत में भी हुआ इज़ाफा, जानिए ताजा रेट

इंदौर  सोना-चांदी की कीमतों में हालिया भारी गिरावट के बाद अब एक बार फिर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल