गीता के सामूहिक स्वर पाठ से प्रदेश का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज, सीएम ने दी बधाई

भोपाल
श्रीमद्भगवद्गीता के सामूहिक स्वर पाठ से हृदय प्रदेश के आसमान को गुंजायमान करने और विश्वपटल पर हमारी प्राचीन संस्कृति एवं सनातन धर्म का गौरवगान कराने की अभिलाषा आज साकार हो गई। भोपाल और उज्जैन की धरा पर हजारों आचार्यों द्वारा गीता के सामूहिक स्वर पाठ से प्रदेश का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हो गया है। भोपाल में आयोजित 'जनकल्याण पर्व, मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव' कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों को 1572 करोड़ रुपये एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 334 करोड़ रुपये से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस अप्रतिम उपलब्धि पर समस्त धर्मप्रेमियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमदभगवद पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। साथ ही साधो बैंड मुंबई द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी गई। मध्य प्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद् भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की जा रही है।

लाल परेड मैदान की ओर कई मार्ग परिवर्तित
लाल परेड मैदान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह आठ बजे से कार्यक्रम स्थल के आसपास के कुछ मार्ग परिवर्तित किए गए। कार्यक्रम के दौरान रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी सिटी तिराहे से जेल रोड, लिली चौराहे से जहांगीराबाद पर यातायात का काफी दबाव रहेगा। इसलिए टीटीनगर न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें लिंक रोड नंबर-एक से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी।

रेलवे स्टेशन से आने वाली बसें होंगी डायवर्ट
वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टीटी नगर की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुए पुल बोगदा, सुभाष नगर आरओबी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस कांप्लेक्स, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी। इसी तरह लोक परिवहन एवं अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश लाल परेड की ओर आने वाले मार्गों डीबी सिटी तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित है।

admin

Related Posts

ग्वालियर में शादी के सीजन में विंटेज कारों की मांग, किराया 11 हजार से 35 हजार तक बढ़ा

ग्वालियर शहर में शादी सीजन शुरू होते ही बारात के अंदाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले दूल्हे पारंपरिक घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलते…

प्रदेश में राज्यसभा चुनाव: 3 की बजाय 4 सीटों पर चुनाव, 4 मई की तारीख पर सियासी दांव-पेंच

भोपाल   मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल राज्य से तीन सीटें खाली होना तय है, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की