प्रदेश में घने कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बुलंदशहर में सबसे कम 8℃ तापमान

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है. लगातार मौसम के यूटर्न से तापमान में भी गिरावट हो रही है. हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन देर रात और सुबह भोर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार,10 दिसंबर यानी मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की गई है. मंगलवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ में फॉग होने की संभावना है. जौनपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, संतकबीर नगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या और अमेठी में भी कोहरा का अलर्ट है.

11 दिसंबर से शीतलहर की चेतावनी

इसके अलावा बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं. 11 दिसंबर को भी मौसम साफ रहने के साथ ही कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं. वहीं बुधवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर शीतलहर चलने की संभावना है
.
बुलंदशहर में सबसे कम 8℃ तापमान

जबकि, प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट और बढ़ोतरी जारी है. बुलंदशहर में सबसे कम 8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. साथ ही मेरठ में 8.1℃, नजीबाबाद और अयोध्या में 8.5℃, बहराइच में 9℃ और मुजफ्फरनगर में 9.9℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है.

घने कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा दिखाई देगा. इसके साथ ही अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी भी आ सकती है. वहीं दिन के समय में अभी भी धूप निकलने से ज्यादा ठंड नहीं हो रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरने से रात में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है.

आने वाले दिनों में प्रदेश में शरीर कांपने वाली ठंड पड़नी शुरू हो सकती है. उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों तक यूपी कोहरे के आगोश में होगा. इसके अलावा दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

admin

Related Posts

बहाल होते ही आईएएस अभिषेक प्रकाश की बड़ी वापसी, यूपी सरकार ने इस पद पर किया तैनात

लखनऊ रिश्वत मामले में सस्पेंड किए गए आईएएस अभिषेक प्रकाश की प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर वापसी हो गई है। एक साल पहले निलंबित किए गए आईएएस अभिषेक को…

चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमारी शौर्य परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चित्तौड़गढ़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक दुर्ग पर आयोजित 'जौहर श्रद्धांजलि समारोह' को संबोधित करते हुए मेवाड़ की धरा को भारत की शक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान