यमुनानगर के 2 बड़े नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित करने के आदेश जारी किए थे, कांग्रेस हाईकमान ने पलटा आदेश

चंडीगढ़
कांग्रेस हाईकमान के आदेशों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक और आदेश निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, 2 मार्च को यमुनानगर के 2 बड़े नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। इन नेताओं पर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

अब फिर से प्रदेश अध्यक्ष ने एक और पत्र जारी किया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष की ओर से लिखा गया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी द्वारा मामले पर पुनर्विचार करने के परिणामस्वरूप, पार्टी से दो नेताओं के निष्कासन के संबंध में दिनांक 2 मार्च, 2025 के कार्यालय आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। जिन नेताओं का निलंबन रद्द हुआ है उनमें यमुनानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और अनिल गोयल का नाम शामिल है।

लैटर की कॉपी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की ओर से सांसद और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद और यह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को भी भेजी गई है।

बताया गया कि निलंबन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने दावा किया था कि वे पार्टी के सब्वे सिपाही हैं और उन्होंने पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लिया है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया है। भविष्य में भी मैं अपनी पार्टी के खिलाफ नहीं जा सकता। मैं अपना पक्ष रखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलूंगा। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि यमुनानगर के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल गोयल तथा राकेश शर्मा काका को किसी की पसंद न पसंद के आधार पर पार्टी से नहीं निकाला जा सकता है।

नगर निगम चुनाव के दौरान पार्टी अध्यक्ष द्वारा इन दोनों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था और इसी के विरोध में कुमारी शैलजा ने राष्ट्रीय महामंत्री से बात की। शैलजा ने कहा कि राकेश शर्मा तथा अनिल गोयल पहले भी पार्टी में थे और अभी पार्टी में है और पार्टी में ही रहेंगे। शैलजा के इस बयान के लगभग 2 घंटे बाद कांग्रेस हाई कमान द्वारा एक पत्र जारी करके दोनों नेताओं की वापस पार्टी में ले लिया है।

  • admin

    Related Posts

    पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

    नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

    लोकसभा में सरकार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस की महिला सांसदों का अध्यक्ष को पत्र

    नई दिल्ली कांग्रेस की महिला सांसदों ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन पर सरकार के निरंतर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा