MBBS एडमिशन में गिरा स्तर? 118 स्कोर वाले को सीट, कटऑफ पर उठी गंभीर चिंताएँ

मुंबई

महाराष्ट्र स्टेट कोटा मेडिकल काउंसलिंग में इस बार एमबीबीएस दाखिले की कटऑफ में आई जबरदस्त गिरावट ने सबको चौंका दिया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से जारी स्ट्रे वैकेंसी राउंड की कटऑफ में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के दाखिले के लिए 504 न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर है, जो पिछले वर्ष की कटऑफ 629 (स्ट्रे वैकेंसी राउंड के अंत में) की तुलना में एक बड़ी गिरावट है। इतना ही नहीं इस बार मेरिटोरियस स्टेट कोटे (इंस्टीट्यूशनल कोटा राउंड) के तहत प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एक ऐसे छात्र ने दाखिला लिया है जिसका नीट यूजी में स्कोर 720 में से सिर्फ 118 अंक है।

118 तक कटऑफ का गिर जाना साल-दर-साल सबसे बड़ी गिरावट में से एक है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह भी है कि महाराष्ट्र में मेडिकल एडमिशन बंद होने के बाद भी 400 के करीब नीट स्कोर वाले सैकड़ों स्टूडेंट बिना सीट के रह गए। महाराष्ट्र सीईट सेल 64 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 8535 सीटों के लिए एडमिशन ले रहा है, जिसमें सरकारी संस्थानों में 4936 और प्राइवेट संस्थानों में 3599 सीटें शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सीईटी फाइनल एडमिशन चार्ट के विश्लेषण से पता चला कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों ने ओपन कैटेगरी में लगभग ऑल इंडिया रैंक 48000 पर एडमिशन बंद कर दिए, जिसमें स्कोर 504 था। ओबीसी उम्मीदवार मुश्किल से 1 नंबर पीछे (503) पर रहे। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एससी कटऑफ 419, एसटी कटऑफ 326 और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में 150- 176 रही। वहीं कटऑफ टेबल में इंस्टीट्यूशनल कोटा रैंक 13 लाख, स्कोर 114 पर चली गई है। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त कॉलेजों में यह गिरावट देखी गई है।

अभिभावकों की प्रतिनिधि सुधा शेनॉय ने कहा, ‘प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 85 फीसदी स्टेट कोटा के तहत मेडिकल दाखिला 118 अंक पर बंद होना दाखिला प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हमारे पास 400 से ज्यादा स्कोर वाले स्टूडेंट्स हैं जिन्हें सीट नहीं मिल पाई। इसकी पूरी जांच की जरूरत है।’

admin

Related Posts

MP बोर्ड अपडेट: 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी शुरू

 भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल…

NIFT 2026 Exam: एडमिट कार्ड हुआ जारी, 8 फरवरी को एंट्रेंस टेस्ट

नई दिल्ली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFTEE 2026 (स्टेज-1) प्रवेश परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना