ताजमहल में दिन भर चली ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग

आगरा,

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने मंगलवार को ताजमहल में अपनी नई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग की। शूटिंग के लिए अनन्या पांडे और जैकी श्रॉफ सुबह ही पहुंच गए थे, जबकि कार्तिक आर्यन दोपहर में पहुंचे और कुछ ही घंटे शूटिंग करके निकल गए। कुछ देर बाद जैकी श्रॉफ ने भी शूटिंग पूरी कर ली। इसके बाद शूटिंग टीम अनन्या के साथ शाम तक कई दृश्यों का फिल्मांकन करती रही।

फिल्मांकन को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग गई। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के लीड रोल में अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं। कुछ दिन पहले ही अभिनेता जैकी श्रॉफ फिल्म का हिस्सा बने हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान कर रहे हैं और इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।

शूटिंग के लिए जैकी श्रॉफ फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और हैट में नजर आए। अभिनेता जैकी श्राफ सुबह सात बजे ताजमहल पहुंच गए थे। जैकी श्राफ अपने चिर-परिचित अंदाज में हाथ में पौधा लिए नजर आए। अभिनेत्री अनन्या पांडे सुबह आठ बजे ताजमहल पहुंची। दोपहर के कुछ देर की शूटिंग में कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए। बारिश के कारण फिल्म की शूटिंग रुक-रुक कर हुई। शूटिंग के चलते कुछ देर तक पर्यटकों का रॉयल गेट से प्रवेश रोक दिया गया।

तीनों कलाकार बाउंसर के साथ ही पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहे। प्रशंसकों ने नजदीक जाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने किसी को उनके समीप नहीं जाने दिया। शूटिंग के दौरान कुछ पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन शूटिंग टीम ने उन्हें डिलीट करा दिया।

शूटिंग पूरी होने के बाद जैकी श्रॉफ ने पर्यटकों के साथ न केवल मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि कुछ फैंस को सेल्फी का मौका भी मिला। अनन्या पांडे ने ताजमहल में खिंचाए अपने फोटो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किए। इसमें वे अलग-अलग अंदाज में ताजमहल में फोटो शूट कराते हुए देखी जा सकती हैं। फिल्म यूनिट का यहां दो दिन तक शूटिंग का शेड्यूल है, लेकिन टीम अधिकतम काम को पहले दिन ही निपटा लेने में जुटी रही। यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

    मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

    इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

    मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI