गेस्ट हाउस के मालिक रिटायर एडीएम की हत्या की सनसनीखेज वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया

कासगंज
यूपी के कासगंज मे रिटायर एडीएम की हत्या की खबर आ रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मामों स्थित स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में गेस्ट हाउस के मालिक रिटायर एडीएम की हत्या की सनसनीखेज वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है। गेस्ट हाउस में खून से लथपथ शव मिला। लोगों की सूचना के बाद मौके भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 67 साल के रिटायर्ड एडीएम राजेन्द्र प्रसाद कश्यप, पुत्र सामंतीलाल, रिटायरमेंट के बाद पिछले कई वर्षों से अपने गांव में ही रह रहे थे। वह अपने गांव के पास पर हाइवे किनारे मीनाक्षी गेस्ट हाउस के नाम से गेस्ट हाउस संचालन कर रहे थे। यहां वे अकेले ही रहते थे। बताया जा रहा है कि रिटायर एडीएम का परिवार गाजियाबाद में रहता है। मंगलवार सुबह के समय नौकर ने देखा कि उनका शव गेस्ट हाउस परिसर में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। हत्या किसने की है और हत्या क्यों की इस बारे में अभी कोई बात सामने नहीं आई है।

कासगंज कोतवाली और सोंरों कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी, एएसपी और सीओ सिटी समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी घटना की जांच करने में जुटे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। पुलिस की मानें तो रिटायर्ड एडीएम की सिर कुचलकर हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

  • admin

    Related Posts

    योगी सरकार के विजन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ने बदली शहरी परिवहन की तस्वीर, मेरठ बना आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का नया प्रतीक

    मेरठ/लखनऊ पश्चिम उत्तर प्रदेश की धरती पर विकास की एक नई इबारत लिखी गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में हाई-स्पीड ‘नमो भारत’ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को…

    अपने हुनर से हर जिले में महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर योगी सरकार की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इस मामले में गेम चेंजर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

    कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब