लिवर की हेल्थ का सीक्रेट: कुल वजन में मामूली कमी से मिल सकता है बड़ा फायदा

मुंबई 

पुराने जमाने में लोग शरीर में मोटापा बढ़ने को स्वस्थ और हट्टा-कट्टा होने की निशानी समझते थे लेकिन वास्तव में मोटापा कई बीमारियों की जड़ है. खासतौर पर आजकल के दौर में बहुत सारे लोग मोटापे से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें फैटी लिवर, लिवर की कई और बीमारियों, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिसीस और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां होने का भी रिस्क होता है.         

अमेरिका की हेल्थ वेबसाइट Webmd ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दुनिया भर में हुई रिसर्च से इस बात के सबूत मिले हैं  कि केवल वजन कम करने से ही प्री-सिरोसिस MASLD (Metabolic dysfunction-associated steatotic liver disease) को रिवर्स किया जा सकता है. प्री-सिरोसिस MASLD का मतलब ऐसी कंडीशन जो आगे चलकर गंभीर रूप से लिवर डैमेज, लिवर कैंसर और मौत का रिस्क बढ़ाती है. 
Webmd ने आगे बताया कि वजन घटाने और MASLD पर किए गए अध्ययनों का जब साल 2021 में रिव्यू किया गया तो उसमें पाया गया कि MASH से पीड़ित 85% से 90% लोगों, जिन्होंने अपने शुरुआती शरीर के वजन का करीब 10% कम किया था, उनका एक साल बाद ही MASH ठीक हो गया था. 

वजन कम करने के कई तरीके हैं जिनमें सबसे हेल्दी और असरदार तरीका है अपना खानपान कंट्रोल में करना. वजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी ही आपकी आधी से ज्यादा परेशानी हल कर देती है. इसके अलावा कितना खाते हैं, कितनी बार खाते हैं और किस समय खाते हैं, इसकी निगरानी कर भी तेजी से वजन घटाया जा सकता है.

इसके अलावा रोज की फिजिकल एक्टिविटी यानी आप दिन भर में कितने सक्रिय रहते हैं, यह भी आपके वजन को प्रभावित करता है. अगर आप हेल्दी डाइट के साथ रोजाना कोई ना कोई एक्सरसाइज जैसे वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग या योग करते हैं तो आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं. 

कुल मिलाकर अगर आप फैटी लिवर की बीमारी के खतरे से बचना चाहते हैं या फिर अगर आपको यह बीमारी है तो उससे छुटकारा पाना है तो तुरंत अपना वजन कम करने में जुट जाएं. इससे आप फैटी लिवर की बीमारी को रिवर्स कर सकते हैं.
लिवर हमारे शरीर के लिए बहुत सारे काम करता है. यह खून को साफ करता है, टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, पाचन में सहायता करता है, शरीर में संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है. इसलिए हमें हमेशा अपने लिवर की हेल्थ का ख्याल रखना चाहिए. 

admin

Related Posts

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

गर्मी में त्वचा को ठंडक देगा एलोवेरा जेल, जानें लगाने का सही तरीका और फायदे

गर्मियों का मौसम त्वचा के लिए काफी मुश्किल भरा होता है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और पसीना त्वचा के नेचुरल मॉइश्चर को छीन लेते हैं, जिससे स्किन ड्राई, बेजान और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान