अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद
आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज यानी 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस सीजन आईपीएल में अहमदाबाद में यह पहला मैच होगा। वहीं मेजबान गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था जबकि राजस्थान रॉयल्स अपना होम मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में जीतकर अहमदाबाद पहुंची है।

जहां गुजरात अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपने विजयरथ को जारी रखना चाहेगी। एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। आइये जानते हैं कि मैच में पिच का मिजाज कैसा रह सकता है।
गुजरात और राजस्थान के मैच की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही यहां मदद मिलती है। लेकिन कह सकते हैं कि गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को यहां मदद मिलती है। अच्छा बाउंस होने से गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। गुजरात और राजस्थान के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

अब तक आईपीएल में अहमदाबाद में कुल 44 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने भी 22 मुकाबले जीते हैं।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, आर साई किशोर, ईशांत शर्मा, लूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युधवीर। सिंह चरक, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।

admin

Related Posts

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

नई दिल्ली  फुटबॉल डर्बी से पहले एक रैली के दौरान राजधानी पेरू के एलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में हुई एक घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई…

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

ह्यूस्टन /अमेरिका टिरांटे ने पहला सेट 7-6 (5) से हारने के बाद जोरदार वापसी की और मैच पर नियंत्रण स्थापित किया और अगले दो सेट 6-3, 6-4 से जीत लिए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?