स्कूल बस चालक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की, FIR दर्ज

जबलपुर
 सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा जिस स्कूल बस से जाती थी, उसका परिचालक ही उस पर बुरी दृष्टि रखता था। वह आते-जाते छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार को छात्रा स्कूल बस में सवार हुई तो परिचालक ने उसका हाथ पकड़ लिया। अश्लीलता का प्रयास किया। इससे छात्रा का धैर्य टूट गया। कई दिन से प्रताड़ना झेल रही छात्रा ने परिचालक के कृत्य से स्वजन को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में आरोपित स्कूल बस परिचालक संतू कोल के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। वह अभी फरार है।

छात्रा ने स्वजन से छिपाए रखा था कंडक्टर का कृत्य

कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा की सुविधा और स्कूल तक सुरक्षित परिवहन के लिए अभिभावक उसे स्कूल बस से भेजते थे। उस बस का परिचालक संतू कोल था। छात्रा स्कूल बस में सवार होती थी, तो परिचालक उसके साथ जबरन बातचीत का प्रयास करता था। मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करता था। वह कई माह से छात्रा को परेशान कर रहा था, जिसे छात्रा ने स्वजन से छिपाए रखा। उसके कृत्य की अनदेखी करती रही।

लड़की ह परिचालक के कृत्य की अनदेखी करती रही

आठ जनवरी को स्कूल से घर जाते समय बस में परिचालक ने छात्रा को अपना मोबाइल नंबर बताया। उसके साथ इंटरनेट मीडिया पर मित्रता करने कहा। उसने मना किया तो परिचालक ने बातचीत के लिए इंटरनेट मीडिया के उपयोग का छात्रा पर दबाव बनाना चाहा। प्रतिदिन स्कूल तक अभिभावकों को उसे छोड़ने-लेने के लिए आने से होने वाली परेशान को देखते हुए वह परिचालक के कृत्य की अनदेखी करती रही।

इस दौरान परिचालक की छेड़छाड़ बढ़ती गई। 10 जनवरी को छात्रा जब स्कूल बस से उतर रही थी तो उसने फिर उससे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जुड़ने के लिए कहा। नहीं जुड़ने पर उसके साथ बुरा होने की धमकी दिया। छात्रा उसकी धमकी से नहीं डरी। उसके साथ बातचीत करने से मना कर दिया। तब आरोपित ने छात्रा का हाथ पकड़ और उसके साथ अश्लीलता का प्रयास किया।

आरोपित ने कई बार लड़की से की अश्लीलता

छात्रा शोर मचाने की बात कहकर उससे हाथ छुड़ाकर चली गई। इसके बाद से आरोपित मौका तलाश रहा था। शुक्रवार को जब वह स्कूल जाने के लिए घर के सामने से बस पर सवार हुई तो आरोपित फिर अश्लीलता किया। इस पर आरोपित ने सीमा रेखा लांघने का प्रयास किया तो छात्रा ने स्वजन को उसके कृत्य से अवगत करा दिया।

 

admin

Related Posts

5 अप्रैल तक MP में मौसम का खतरनाक दौर: भोपाल-इंदौर सहित 30 जिलों में बारिश और निमाड़ में ओले गिरने की संभावना

भोपाल  मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट लेकर राहत और आफत दोनों का माहौल बना दिया है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के चलते आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला…

पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया कत्ल का आरोपी आसिफ उर्फ बम, भागने की कोशिश थी वजह

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर होने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर