राहुल गांधी के आर्टिकल पर उबला राजपरिवारों का खून, राहुल के इस लेख पर बीजेपी ने भी जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक आर्टिकल पर देश के राजपरिवारों का गुस्सा फूट पड़ा है। राहुल के इस लेख पर बीजेपी ने भी जमकर निशाना साधा। अपने लेख में राहुल ने लिखा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी तो खत्म हो गई लेकिन उसने जो डर पैदा किया था वह आज भी कायम है। राहुल गांधी के इस लेख पर भारत के तमाम राजपरिवारों के नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस आर्टिकल को राहुल गांधी की अज्ञानता का परिचायक बताया तो वहीं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी राहुल को जमकर खरी खोटी सुनाई।

एक अखबार में छपे अपने लेख में राहुल गांधी ने लिखा है कि भारत को ईस्ट इंडिया कंपनी ने चुप करा दिया था। यह उनकी व्यापारिक ताकत नहीं थी बल्कि हमारे राजा महाराजाओं के दब्बूपने से हुआ। कंपनी ने हमारे दब्बू राजा महाराजाओं और नवाबों के साथ डील करके, उन्हें रिश्वत देकर और धमकाकर हमारा गला घोंट दिया। इस कारण से हमारे बैंकिंग, नौकरशाही और सूचना नेटवर्क का नियंत्रण कंपनी के हाथों में चला गया। हमने अपनी आजादी किसी दूसरे के हाथों ने नहीं खोई थी, बल्कि हमने इसे एक एकाधिकारवादी तंत्र के हाथों गंवाया था जो कि एक दमनकारी तंत्र चलाता था।

राहुल गांधी के इस आर्टिकल पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्स पर राहुल गांधी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी भारत के पूर्व राजपरिवारों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। एकीकृत भारत, जिसमें आज हम रह रहे हैं वह सपना राजपरिवारों के बलिदान के कारण ही संभव हो सका है। ऐतिहासिक तथ्यों की आधी अधूरी व्याख्या के आधार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरफ से निराधार हैं। यह पूरी तरफ से अस्वीकार्य हैं।

उनकी अज्ञानता का का प्रदर्शन- सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल के आर्टिकल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नफरत बेचने वालों को भारतीय गौरव और इतिहास पर व्याख्यान देने का कोई भी अधिकार नहीं है। भारत की समृद्ध विरासत के बारे में उनकी अज्ञानता ने उनकी औपनिविशिक मानसिकता की सभी सीमाओं को पार कर लिया है।

राहुल में इतिहास के ज्ञान की कमी- यदुवीर वाडियार
मैसूर ने भाजपा सांसद यदुवीर वाडियार ने कहा कि राहुल गांधी में इतिहास के ज्ञान की कमी है। उनका लेख भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए उस समय की रियासतों द्वारा किए गए योगदान के प्रति उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। लेख में उनके शब्दों के चयन की मैं कड़ी निंदा करता हूं।

यह उनकी अज्ञानता है या फिर जानबूझकर बदनाम करने की साजिश?- विश्वराज सिंह मेवाड़
राजस्थान के नाथद्वार से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने इस आर्टिकल के लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या यह राहुल गांधी की ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर अज्ञानता है या फिर गलतबयानी। यह फिर वह राजपरिवारों को बदनाम करने का एकाधिकार लिए बैठे हैं।

admin

Related Posts

DK कैंप का दावा- ‘2.5 साल का फॉर्मूला था तय, सिद्धारमैया ने वादा किया था’

बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का मुद्दा सतह पर आ गया है. DK शिवकुमार कैंप के विधायक बसवराज…

कांग्रेस में घमासान, लक्ष्मण तिवारी के इस्तीफे के बाद भाजपा ने जीतू पटवारी की कार्यकुशलता पर की टिप्पणी

 भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक ओर संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं। मऊगंज विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी