अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री साय

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में यह सेक्टर रोजगार, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा आधार बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पदभार ग्रहण के उपरांत भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, पवन साय, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश राणा, तथा अन्य निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बनी दिव्यांग दंपति का सहारा

    रायपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बनी दिव्यांग दंपति का सहारा। यह कहानी ग्राम पंचायत खजुरी जनपद पंचायत प्रतापपुर जिला सूरजपुर के दिव्यांग पति व पत्नी की है।…

    पूर्व वन मंत्री के भाई की कंपनी पर गंभीर आरोप, 38 किमी लंबी सड़क 5 साल बाद भी अधूरी

    गरियाबंद राजिम क्षेत्र में 109 करोड़ की लागत से बन रही 38 किमी लंबी सड़क 5 साल बाद भी अधूरी है  पाण्डुका से जतमई होते हुए मूड़ागांव तक बनाई जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्रेंचाइजी में अपना पहला साल बिताने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई: अर्शदीप सिंह

    • By admin
    • April 17, 2025
    • 1 views
    फ्रेंचाइजी में अपना पहला साल बिताने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई: अर्शदीप सिंह

    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया

    • By admin
    • April 17, 2025
    • 1 views
    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओपर में मिली जीत का श्रेय मिचेल स्टार्क को दिया

    BCCI ने सपोर्ट स्टाफ से जुड़े 4 लोगों को हटाया, हेड कोच गौतम गंभीर के खास अभ‍िषेक नायर की भी छुट्टी

    • By admin
    • April 17, 2025
    • 1 views
    BCCI ने सपोर्ट स्टाफ से जुड़े 4 लोगों को हटाया, हेड कोच गौतम गंभीर के खास अभ‍िषेक नायर की भी छुट्टी

    भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में, विराट कोहली पर भड़क उठे थे जहीर खान?

    • By admin
    • April 17, 2025
    • 1 views
    भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में, विराट कोहली पर भड़क उठे थे जहीर खान?