भीमबैटका में बनेगा रॉक आर्ट ईको पार्क म्यूज़ियम, 19 करोड़ से होगा निर्माण, 750 शैलाश्रयों की होगी हूबहू प्रतिकृति

भोपाल 

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भीमबेटका में बनी 30 हजार साल पुरानी शैल-कलाएं अब पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ होने जा रही हैं। राज्य पर्यटन निगम यहां देश का पहला अस्थायी 'रॉक आर्ट ईको पार्क द्ब्रयूजियम' विकसित करेगा। 1.12 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस संग्रहालय का उद्देश्य भीमबेटका के सातों पहाडिय़ों में फैले सभी 750 से अधिक शैल चित्रों का अनुभव पर्यटकों को एक ही स्थान पर कराना है। इसकी अनुमानित लागत 19 करोड़ रुपए है और इसे वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस द्ब्रयूजियम में पारंपरिक भवन या हॉल नहीं बनेंगे, बल्कि अस्थायी सामग्री से भीमबेटका के मूल परिवेश जैसा ही ईको पार्क विकसित होगा, जहां पर्यटक डिजिटली इन्हें देख सकेंगे।

डिजिटल होगी जानकारी

प्राचीन कलाओं का डिजिटली प्रजेंटेशन म्यूजियम में शैल चित्रों की विशेषताओं, महॠव और अध्ययन स्रोतों की जानकारी डिजिटल माध्यम से मिलेगी। प्रत्येक शैल चित्र की रोचक और सटीक सूचना, फोटो, लिखित विवरण, ऑडियोवीडियो, पुरातत्वविदों की कमेंट्री और प्रमाणित रिसर्च पेपर उपलह्ध होंगे। एआइ से इसे जीवंत व रचनात्मक बनाया जाएगा, ताकि पर्यटकों को अद्भुत अनुभव मिले।

देख सकेंगे 10 किमी में फैले शैलाश्रय

भीमबेटका में शैल चित्रों के कई क्लस्टर हैं, जो लगभग 10 किमी के दायरे में फैले हुए हैं। यहां सात पहाडिय़ों में 750 से अधिक शैलाश्रय मौजूद हैं। इनमें से वर्तमान में केवल एक ही क्लस्टर पर्यटकों के लिए खुला है, जिसमें 'ऑडिटोरियम गुफा' और 'चिडिय़ाघर रॉक' जैसे प्रसिद्ध 15 शैलाश्रय शामिल हैं। दूर-दराज के और दुर्लभ जंगली क्षेत्रों में स्थित बाकी क्लस्टरों (जैसे जावरा, विनयका, भोंरावली और लाखा जुआर) तक पर्यटक पहुंच नहीं पाते।

यह नया म्यूजियम इन सभी अनदेखे शैल चित्रों की रेप्लिका (हूबहू नकल) को उनके मूल स्वरूप में प्रदर्शित करेगा, जिससे पर्यटक एक ही स्थान पर पूरे भीमबेटका का अनुभव कर पाएंगे। यह डिजाइन न केवल पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है, बल्कि पर्यटकों को प्राचीन गुफाओं के वास्तविक अनुभव के करीब भी ले जाएगा।

अनदेखे शैलचित्र देख सकेंगे टूरिस्ट

इस म्यूजियम से टूरिस्ट अनदेखे शैलचित्र भी देख सकेंगे। स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द कार्य शुरू होंगे।

– डॉ. इलैया राजा टी, एमडी, एमपी टूरिज्म

admin

Related Posts

युवती से बदला लेने की घिनौनी कोशिश, एडिटेड न्यूड फोटो फैलाने वाला सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

इंदौर   इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिविल इंजीनियर व डाटा एनालिस्ट का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. वह सनकी आशिक की तरह गंदी हरकतें कर रहा था. उसने…

मैहर स्कूल मामला: बच्चों को कागज पर मिड डे मील परोसने पर प्राचार्य निलंबित

मैहर मध्यप्रदेश में मैहर जिले के शासकीय हाई स्कूल भटिगवां में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर बच्चों को थाली की जगह रद्दी कागज पर मिड-डे मील परोसने के शर्मनाक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

कप्तानी हटने के बाद बाबर आजम की बैटिंग पोजिशन भी बदली, तीसरे नंबर पर सलमान का दबदबा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
कप्तानी हटने के बाद बाबर आजम की बैटिंग पोजिशन भी बदली, तीसरे नंबर पर सलमान का दबदबा

सैमसन के पास खुद को साबित करने का अंतिम मौका, क्या टीम इंडिया में लौटेंगे ईशान और अक्षर?

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
सैमसन के पास खुद को साबित करने का अंतिम मौका, क्या टीम इंडिया में लौटेंगे ईशान और अक्षर?

खेल जगत की ‘उड़नपरी’ पीटी ऊषा शोक में, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
खेल जगत की ‘उड़नपरी’ पीटी ऊषा शोक में, पति वी. श्रीनिवासन का हुआ निधन