नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी श्री तिलक राम गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली की आपदा को समाप्त करने और विकास की शुरूआत करने के लिए दिल्ली की जनता मतदान करे। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए और यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की भोली-भाली जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आए और मुख्यमंत्री बनने के बाद उसी जनता को ठगने लगे। अरविंद केजवरीवाल और उनकी पार्टी के कई नेता, मंत्री, सांसद भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए पांच फरवरी को मतदान करेगी। भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में सुशासन स्थापित करने और विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करेगी।
केंद्रीय बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान, दुनिया भारत की तरफ देख रही है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्माला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान किया गया है। केंद्रीय बजट में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के साथ मछली पालन सहित कई कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं। युवाओं के लिए आईआईटी में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ मेडिकल की सीटें पांच साल में 75 हजार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं को भी ऋण देने के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया गया है। आज ही मैं जापान से आ रहा हूं। जापान सहित दुनिया भर के देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी भारत के मान-सम्मान को वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए, यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। रंगा सियार कभी शेर नहीं हो सकता है। केजरीवाल इतने झूठे हैं कि यहां से मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना को लेकर भी झूठ बोल दिया। केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना को बंद कर रही है। मैंने उन्हें सख्त चेतावनी दी और भोपाल में झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की एफआईआर कराई है।
केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना से जनता को वंचित कर विश्वासघात किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके देशभर के गरीबों को पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। इस योजना में अब 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी। केजरीवाल और आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की 51 लाख जनता को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस तरह के व्यक्ति को भारतीय राजनति में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर दवाइयों और फर्जी लैब टेस्ट में घोटाला कर मानवता को शर्मसार किया है।
भाजपा की सरकार बनाकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार को समाप्त करे जनता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दस वर्ष तक दिल्ली की जनता को छलने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता के लिए आप पार्टी की सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। फ्री का नारा देकर जनता को सड़क, पानी और स्वच्छ हवा के लिए अरविंद केजरीवाल ने तरसा दिया है। अब दिल्ली की जनता ने इस आपदा को हटाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता आपदा को उखाड़ फेंके और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की विकास करने वाली सरकार बनाइए। भाजपा दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का कार्य करेगी। भाजपा की सरकार ही दिल्ली के रूके हुए विकास और अनवरत हो रहे घोटालों पर लगाम लगाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप पार्टी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं, दोनों बहुरूपिए हैं। चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करते हैं, चुनाव संपन्न हो जाने के बाद जनता का हाल तक पूछने नहीं आते। गरीबों का कल्याण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है। आप पार्टी के मुखिया जैसा झूठा व्यक्ति भारतीय राजनीति में नहीं मिलेगा। उन्होंने झूठ बोलने में कीर्तिमान रच दिया है। केजरीवाल को सत्ता का इतना लालच है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कुशासन को समाप्त करने का मन बना लिया है।
आप नेताओं की असली जगह जेल में, भ्रष्टाचार कर दिल्ली को खोखला कर दिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित उनकी पार्टी के आधा दर्जन बड़े नेता जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद फिर षड्यंत्र में लग जाते हैं। आप पार्टी के इन भ्रष्टाचारी नेताओं की असली जगह जेल में है। जमानत पर बाहर घूम रहे नेताओं का असली चेहरा दिल्ली की जनता देख चुकी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर सत्ता तक पहुंचने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी ने इतना भ्रष्टाचार किया कि दिल्ली को खोखला कर दिया। महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाने के नाम पर भी कई सौ करोड़ का फर्जीवाड़ा कर दिया। यमुना नदी को जहरीला बना दिया। दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी के लिए आप की सरकार तरसा रही है। उन्होंने पूरी दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया है। गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और घरों में नल खोलने पर गंदा पानी आता है। केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं कि हरियाणा के पानी में ज़हर मिलाया जा रहा है। ऐसी गैर-जिम्मेदार राजनीति करने वालों को राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केजरीवाल एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाने का काम कर रहे हैं, जो राष्ट्रविरोधी है। पांच फरवरी को दिल्ली की जनता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान कर झूठ बोलने और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाने वाले आप पार्टी के नेताओं को सबक सिखाए।










Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?