प्रयागराज रामलीला की शान – 120 साल पुराने सिंहासन पर भगवान राम का भव्य आसन

प्रयागराज
प्रयागराज में दशहरे के दौरान भोर में श्रृंगार चौकी निकालने की दशकों पुरानी परंपरा आज भी जारी है। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से यह चौकियां निकाली जाती हैं। सिंहासन पर विराजमान होकर प्रभु राम और लक्ष्मण निकलते हैं। जिस सिंहासन पर इन्हें विराजमान किया जाता है, वह 120 वर्ष पुराना है। छह क्विंटल का यह सिंहासन देखने में बिल्कुल सोने की तरह लगता है, जिसे जडियल टोला के नत्थू राम जडिया और उनके दोस्त बलदेव ने बनवाया था।

वर्तमान में कमेटी की श्रृंगार चौकी समिति के महामंत्री राजेश कुमार सिंह जड़िया है। नत्थू राम जडिया इनके परनाना थे। राजेश बताते हैं कि परनाना की श्रीराम में अगाध आस्था थी। इसलिए उन्होंने अपने दोस्त के साथ छह क्विंटल का सिंहासन बनवाया था, जिसे बनाने में बीस कारीगर लगे थे और वह पांच महीने में बनकर तैयार हुआ था। 120 वर्ष पहले उसमें लाखों की संख्या में नग लगवाए गए थे। इस सिंहासन को नत्थू राम ने दीपक की रोशनी में अपने पांच बादशाही मंडी स्थित आवास पर बनवाया था।
बरेली के राधेश्याम कथावाचक की रामायण पर रामलीला में डॉक्टर पिता-पुत्र करते हैं रोल, रिहर्सल शुरू है

आज भी रामलीला के दौरान पुष्प, केला, मोती और पोत की जो चौकियां निकलती हैं, उनमें वही सिंहासन रहता है। श्रृंगार चौकी वंशीधर कोठी से कोतवाली, ठठेरी बाजार, जानसेनगंज, निरंजन टॉकीज चौराहा, चमेली बाई धर्मशाला से होते हुए परनाना के आवास पर पहुंचकर समाप्त होती है। राजेश ने बताया कि पिछले वर्ष इस सिंहासन की मरम्मत कराई गई थी और उसमें हजारों नग जड़वाए गए थे। रामलीला कमेटी के राज्याभिषेक समारोह में इसी सिंहासन पर भगवान को बिठाया जाता है।

admin

Related Posts

योगी सरकार के विजन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ने बदली शहरी परिवहन की तस्वीर, मेरठ बना आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का नया प्रतीक

मेरठ/लखनऊ पश्चिम उत्तर प्रदेश की धरती पर विकास की एक नई इबारत लिखी गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में हाई-स्पीड ‘नमो भारत’ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को…

अपने हुनर से हर जिले में महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर योगी सरकार की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इस मामले में गेम चेंजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब