iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो फॉलो करें ये प्रोसेस

Apple ने सितंबर की शुरुआत में ही iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। इस दौरान इसके 4 मॉडल रिलीज किए गए थे, जिनका क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। इनमें भी iPhone 17 Pro की चर्चा सबसे ज्यादा हुई, इसका ऑरेंज रंग वाला वेरिएंट सबसे अधिक चर्चा में है। यह फों अपनी प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ बाजार में धूम मचा रहा है। । iPhone 17 Pro (256GB) की असल कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन अब अमेजन पर इसको आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए आसानी से पा सकते हैं। चलिए, जान लेते हैं कि इस ऑफर को पाने के लिए आपको क्या करना होगा और किस तरह से आप बड़ी रकम बचा सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर में मिल सकती है इतनी छूट
Amazon का ट्रेड इन प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है जो अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। iPhone 17 Pro (256GB) पर आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में 58,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह छूट आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है। इस ऑफर के साथ iPhone 17 Pro की कीमत घटकर 76,900 रुपये हो जाती है। यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो ऐपल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

क्रेडिट कार्ड से छूट पा सकते हैं
एक्सचेंज ऑफर के बाद Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से आप और भी छूट पा सकते हैं। ट्रेड-इन ऑफर के साथ-साथ, इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,745 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। इस छूट के बाद iPhone 17 Pro की कीमत और कम होकर 70,155 रुपये पर आ जाती है।

iPhone 17 Pro का डिस्प्ले और चिप
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, इसका रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है। ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Apple A19 Pro चिप से लैस है, जो 3 नैनोमीटर N3P प्रोसेस पर आधारित है। 12GB RAM और Wi-Fi 7, Bluetooth 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इसे फ्यूचर प्रूफ बनाते हैं।

iPhone 17 Pro का कैमरा कैसा है?
iPhone 17 Pro में ट्रिपल कैमरा फ्यूजन सिस्टम है। इसमें 48MP मेन, 48MP अल्ट्रा वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। नया टेट्राप्रिज्म डिजाइन 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम देता है। 18MP का फ्रंट कैमरा 4K HDR वीडियो और Center Stage फीचर के साथ आता है।

admin

Related Posts

गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव