नए टेस्ट कोच की तलाश में PCB, सरफराज अहमद बन सकते हैं टीम का अगला बड़ा नेता

 इस्लामाबाद

पाकिस्तानी मेन्स क्रिकेट टीम को जल्द ही नया टेस्ट कोच मिलने जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि अगली टेस्ट सीरीज से पहले स्थायी कोच की नियुक्ति कर दिया जाए, ताकि लंबे समय की योजना पर काम शुरू हो सके. पीसीबी ने हेड कोच पद के लिए पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को औपचारिक प्रस्ताव दिया है. पीसीबी उनके जवाब का इंतजार कर रहा है।

सरफराज अहमद इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं, तो वह ऐसे समय में कमान संभालेंगे जब पाकिस्तानी टीम निरंतर बदलाव और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है. पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान के टेस्ट कोचिंग सेटअप में स्थिरता की कमी रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में पाकिस्तानी टीम को स्पष्ट रणनीति, सही सेलेक्शन प्रोसेस और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

सरफराज अहमद की सबसे बड़ी ताकत उनकी नेतृत्व शैली मानी जाती है. उन्हें एक ऐसे कप्तान के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में ऊर्जा और एकजुटता बनाए रखी. पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर प्रतिभा की कमी नहीं होती, लेकिन निरंतरता और संरचना की चुनौती रहती है. पीसीबी को उम्मीद है कि 38 साल के सरफराज इन दोनों पहलुओं में संतुलन ला सकते हैं।

राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद भी सरफराज अहमद सिस्टम से जुड़े रहे. उन्होंने पाकिस्तान शाहीन्स और अंडर-19 स्तर पर मेंटर की भूमिका निभाई है. वह खिलाड़ियों की मानसिकता और टीम के प्रेशर पॉइंट्स को करीब से जानते हैं. अगर सरफराज प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो उनकी कोचिंग इनिंग्स की शुरुआत मई में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से हो सकती है. बांग्लादेश की घरेलू परिस्थितियां स्पिनर्स के मुफीद मानी जाती है. ऐसे में नए कोच के सामने शुरुआत से ही बड़ी चुनौती होगी।

…जब पाकिस्तानी टीम ने जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
सरफराज अहमद ने पाकिस्तानी टीम के लिए तीन फॉर्मेट को मिलाकर कुल 232 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 34.24 के एवरेज से 6164 रन बनाए. सरफराज ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब दिलाया था।

अब देखना यह होगा कि क्या वह अपनी कोचिंग में टेस्ट टीम को सफलता दिला पाते हैं या नहीं. फिलहाल सबकी नजर सरफराज के फैसले पर टिकी हैं. यदि वह हां कहते हैं, तो पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत तय मानी जाएगी।

admin

Related Posts

भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर Mohammad Amir का बयान, सेमीफाइनल में टीम इंडिया को बताया कमजोर

नई दिल्ली 2026 टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद अब पूरी दुनिया की…

39 साल बाद सेमीफाइनल भिड़ंत: भारत-इंग्लैंड, पिछली बार टीम इंडिया की जीत और कप्तान कौन था?

मुंबई  मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के लिए सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि यादों और जज्बातों का सबसे बड़ा रंगमंच है. यही वह जगह है जहां कभी विश्व कप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर Mohammad Amir का बयान, सेमीफाइनल में टीम इंडिया को बताया कमजोर

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर Mohammad Amir का बयान, सेमीफाइनल में टीम इंडिया को बताया कमजोर

39 साल बाद सेमीफाइनल भिड़ंत: भारत-इंग्लैंड, पिछली बार टीम इंडिया की जीत और कप्तान कौन था?

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
39 साल बाद सेमीफाइनल भिड़ंत: भारत-इंग्लैंड, पिछली बार टीम इंडिया की जीत और कप्तान कौन था?

नए टेस्ट कोच की तलाश में PCB, सरफराज अहमद बन सकते हैं टीम का अगला बड़ा नेता

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 1 views
नए टेस्ट कोच की तलाश में PCB, सरफराज अहमद बन सकते हैं टीम का अगला बड़ा नेता

संजू सैमसन बैन ट्रेंड: नियम क्या कहते हैं और इंग्लैंड मैच में उनके खेलने की संभावना

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन बैन ट्रेंड: नियम क्या कहते हैं और इंग्लैंड मैच में उनके खेलने की संभावना

10 चौके, 8 छक्के और 33 गेंद में शतक… फिन एलन ने मचाई तबाही, न्यूजीलैंड से हार पर मार्करम मायूस

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
10 चौके, 8 छक्के और 33 गेंद में शतक… फिन एलन ने मचाई तबाही, न्यूजीलैंड से हार पर मार्करम मायूस

हॉकी को मिलेगा बढ़ावा: एमपी के इस शहर में बनेगा मॉडर्न सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम, ढाई साल में तैयार होगा

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
हॉकी को मिलेगा बढ़ावा: एमपी के इस शहर में बनेगा मॉडर्न सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम, ढाई साल में तैयार होगा