ट्रिलियनेयर क्लब का रास्ता साफ! एलन मस्क की दौलत 600 अरब डॉलर पार, दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि के करीब

नई दिल्ली 
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे कई फैसले ले रहे हैं, जिससे वह यह उपलब्धि आने वाले कुछ वर्षों में ही हासिल कर सकते हैं। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क की कंपनी स्पेसएक्स 800 अरब डॉलर की वैल्यू पर टेंडर ऑफर लाने की तैयारी कर रही है। इससे मस्क की नेटवर्थ 168 अरब डॉलर बढ़कर 677 अरब डॉलर होने का अनुमान है। फोर्ब्स के मुताबिक, मस्क दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति 600 अरब डॉलर से अधिक हो गई है।
इसके साथ ही स्पेसएक्स अगले साल 1.5 ट्रिलियन डॉलर पर इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है, जिससे मस्क की संपत्ति में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। मस्क के पास इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 197 अरब डॉलर है, जिसमें स्टॉक ऑप्शन शामिल नहीं है। इसके अलावा, मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई होल्डिंग्स 230 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर नई फंडिंग जुटाने जा रही है और मस्क की इस कंपनी में हिस्सेदारी 53 प्रतिशत है और जिसकी वैल्यूएशन करीब 60 अरब डॉलर है।
सितंबर 2021 में मस्क 200 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे व्यक्ति बने थे। नवंबर 2021 में उनकी कुल संपत्ति 300 अरब डॉलर, दिसंबर 2024 में 400 अरब डॉलर और अक्टूबर में 500 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। इस महीने की शुरुआत में, मस्क ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि स्पेसएक्स 800 अरब डॉलर की फंडिंग जुटा रही है या नासा उनकी अंतरिक्ष कंपनी को सब्सिडी दे रही है। फोर्ब्स के मुताबिक, मस्क के बाद संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज हैं, जिनकी संपत्ति 253 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर 235 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन हैं।

admin

Related Posts

किराना हिल्स में युद्धाभ्यास का धमाका, SU-30, राफेल और ब्रह्मोस के तांडव का ऑपरेशन सिंदूर हुआ लीक

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को किस तरह रणनीतिक रूप से झटका दिया, इस पर लंबे समय से बहस होती रही है. अब जाने-माने एरियल वॉरफेयर…

SIR खत्म, अब असम में चुनावी शंखनाद का इंतजार; CEC ज्ञानेश कुमार ने EVM अपडेट का किया खुलासा

नई दिल्ली असम में चुनाव की तैयारियों और हाल ही में खत्म हुई SIR प्रक्रिया पर, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा, प्योर इलेक्टोरल रोल लोकतंत्र की नींव हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार