पार्टी ने दावा किया है कि जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ

ढाका
बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना को इस साल 5 अगस्त को देश छोड़कर ही भागना पड़ा था। वहां छात्र आंदोलन की आड़ में कट्टरपंथियों ने उनका तख्तापलट कर दिया था और इस दौरान भीषण हिंसा हुई थी। यही नहीं अब भी रुक-रुक कर ही सही, लेकिन राजनीतिक कार्य़कर्ताओं पर हमलों की खबरें आती रहती हैं। इस बीच शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का दावा है कि उसके 400 कार्यकर्ता मारे गए हैं। पार्टी ने दावा किया है कि इस साल जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल कट्टरपंथियों के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों को जमात-ए-इस्लामी और अन्य कट्टरपंथी संगठनों के लोगों ने मारा है।

अवामी लीग के सदस्यों का कहना है कि उनके ज्यादातर लोगों की हत्याएं जमात-ए-इस्लामी के लोगों ने ही कराई थीं। अवामी लीग का कहना है कि जमात-ए-इस्लामी के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है, जो ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। शेख हसीना की पार्टी ने हाल ही में एक लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 394 लोगों के नाम बताए गए हैं। अवामी लीग का कहना है कि इन लोगों की जुलाई से अब तक कत्ल किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह तो शुरुआती आंकड़ा ही है। कुछ दिनों में एक और लिस्ट जारी करेंगे, जिसमें संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि शेख हसीना फिलहाल भारत में ही हैं। यही से उन्होंने अवामी लीग के एक कार्यक्रम को ऑनलाइन ही संबोधित किया था, जिसका आयोजन अमेरिका में हुआ था।

शेख हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर हिंदुओं और ईसाइयों के कत्ल का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद यूनुस ही इन हत्याओं के मास्टरमाइंड हैं। बता दें कि बांग्लादेश में अब तक हालात सामान्य नहीं हैं। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार घिरी हुई है। इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास फिलहाल देशद्रोह के आरोप में जेल में हैं। इसे लेकर भारत समेत दुनिया भर के हिंदुओं में गुस्सा है। भारत की संसद में भी बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर चिंता जताई जा चुकी है। यही नहीं भारतीय विदेश सचिव भी बीते दिनों बांग्लादेश में थे और इस दौरान भी उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मसला उठाया था।

अवामी लीग के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर को शेख हसीना सरकार में आतंकी संगठन घोषित किया गया था। उसके कई सदस्यों को जेल भी भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि अवामी लीग के खिलाफ हिंसा का दौर आगे भी जारी रहेगा। अगले साल के अंत में या फिर 2026 की शुरुआत में आम चुनाव की बात कही जा रही है। ऐसे में अवामी लीग को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए भी हिंसा का सहारा लिया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    BBC पर ट्रंप का 10 बिलियन डॉलर का मानहानि केस, आरोप- झूठी और भड़काऊ तस्वीरें दिखाने का

    वॉशिंगटन .यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने BBC से $10 बिलियन के हर्जाने के लिए केस किया. इसमें ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर पर मानहानि के साथ-साथ गुमराह करने वाले और गलत ट्रेड प्रैक्टिस…

    पीएम मोदी का बयान: इनोवेशन नीतियों से हासिल हुई भारत की 8 प्रतिशत विकास दर

    अम्मान   भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहा है और देश की वृद्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

    रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

    IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

    अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

    IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

    • By admin
    • December 16, 2025
    • 0 views
    IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस