भारतीय नौसेना के दो अधिकारी के पैराशूट उतरने के दौरान आपस में उलझ गए, रामकृष्ण बीच पर गिरे, बाल-बाल बचे

विशाखापट्टनम
भारतीय नौसेना के दो अधिकारी ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन के रिहर्सल के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। उनके पैराशूट उतरने के दौरान आपस में उलझ गए, जिससे वे विशाखापट्टनम के रामकृष्ण बीच के पानी में आ गिरे। गनीमत रही कि दोनों अधिकारी सुरक्षित बच गए। हादसा उस वक्त हुआ जब पूर्वी नौसेना कमान के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन की तैयारी चल रही थी। वीडियो में देखा गया कि दोनों अधिकारी पैराशूट लिए आसमान में उड़ रहे थे। उनमें से एक के पास राष्ट्रीय ध्वज था। लेकिन उतरने के दौरान उनके पैराशूट आपस में ही उलझ गए और वे समुद्र में गिर गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन
नौसेना की एक बोट पास में ही मौजूद थी, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के समय रिहर्सल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्य कार्यक्रम कल
भारतीय नौसेना का ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन कल (4 जनवरी) को विशाखापट्टनम के रमा कृष्णा बीच पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू होंगे, जबकि मेजबानी पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढरकर करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
इस डेमोंस्ट्रेशन में नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें युद्धपोत, पनडुब्बियां, विमान, नौसेना का बैंड और मरीन कमांडो (मार्कोस) द्वारा आकर्षक प्रदर्शन शामिल होगा। यह आयोजन आंध्र प्रदेश के लोगों और भारतीय नौसेना के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। नौसेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसेना की तैयारी और प्रतिबद्धता का परिचायक है।

  • admin

    Related Posts

    भगवान बचाए… CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, याचिका पर सुनवाई नहीं

    नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत एक याचिका देखकर भड़क गए। उन्होंने यह तक कह दिया कि याचिकाओं के कानून…

    क्या छिड़ेगा नया युद्ध? ट्रंप के फैसले से ईरान-अमेरिका टकराव तेज, वैश्विक तेल बाजार सहमा

    वॉशिंगटन  अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा सैन्य कदम उठाया जा सकता है. CNN की खबर के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी सेना इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश