मध्यप्रदेश की इकलौती तीरंदाज एकेडमी हुई बंद, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी घर लौटे

जबलपुर

मध्यप्रदेश ऑर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोच और जिला खेल अधिकारी की मनमानी के सामने तरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर के 35 खिलाड़ियों को हार माननी पड़ी। रानीताल की तीरंदाजी एकेडमी को बंद कर दिया गया है। इससे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने वाले खिलाड़ियों के भविष्य पर अंधकार के बादल मंडराने लगे हैं। खिलाड़ियों ने प्रशासनिक अफसरों से मुलाकात की थी। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ।

शहर में कोई ठिकाना नहीं
अफसरशाही की पराकाष्ठा भी इस मामले में नजर आई। जबरन हॉस्टल और एकेडमी को बंद कर दिया गया। खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसे में खिलाड़ियों के पास शहर में रुकने के लिए कोई ठिकान नहीं बचा, तो वे अपने-अपने शहर लौट गए।

यह है मामला
ऑर्चरी के सात और 28 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि ऑर्चरी एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के पदाधिकारी उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। शिकायत ऑल इंडिया ऑर्चरी एसोसिएशन से की गई है। जांच कमेटी के सामने मप्र एसोसिएशन का चिट्ठा खोला गया, तो उन्हें और परेशान किया जाने लगा। 25 मार्च को एकाएक एकेडमी बंद कर दी गई। जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे समेत अन्य ने खिलाड़ियों पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए एफआइआर तक की धमकी दी है।

 पहले दिया था आश्वासन
अंतरराष्ट्रीय ऑर्चरी खिलाड़ी सृष्टी सिंह और रागिनी मार्को समेत अन्य खिलाड़ियों ने बताया कि एडीएम मिशा सिंह से उन्होंने मुलाकात की थी। उन्होंने ने जिला खेल अधिकारी पांडे से बात की। उसके बाद पांडे ने आश्वासन दिया कि ग्राउंड मिलेगा।

 न फोन उठा, न जवाव
इस मामले में जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे से बात करने का प्रयास किया गया। कॉल किया गया, लेकिन उनका फोन लगातार बंद आता रहा।

 मप्र तीरंदाजी एकेडमी की शिफ्टिंग में खेल संचालनालय से कोई निर्देश प्राप्त हुए हैं या मौखिक रूप से कोई आदेश दिया गया है। इस सम्बंध में जिला खेल अधिकारी से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बच्चों को अभ्यास से नहीं रोका जा सकता। खेल संचालनालय को पत्र लिखा गया है। उत्तर की प्रतीक्षा की जा रही है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।

    मिशा सिंह अपर कलेक्टर

admin

Related Posts

CM मोहन यादव ने मांगी माफी, कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा मौतों पर उमंग सिंगार को याद दिलाई ‘औकात’

भोपाल. गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में नगरीय विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर जोरदार हंगामा हुआ। अदाणी समूह और सरकार के बीच बिजली समझौतों को…

दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी, लाउड स्पीकर पर आरती पर दो पक्षों में जमकर पथराव

जबलपुर. जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील (MP News) में गुरुवार रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर लगी रैलिंग टूटने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’