ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत के चावल निर्यातकों पर पड़ा, एक्सपोर्ट रुका

नई दिल्ली 
इजरायल-ईरान संघर्ष का देश के चावल निर्यात पर काफी असर पड़ा है और ईरान जाने वाले चावल की शिपमेंट करीब रुक गई है। चावल निर्यातकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करते हुए चावल निर्यातक नरेंद्र मिगलानी ने कहा, "ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत के चावल निर्यातकों पर पड़ा है। संघर्ष के कारण ईरान के रास्ते जाने वाले चावल का निर्यात बंद हो गया है, जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व यूपी से निर्यात होने वाला करीब 1 लाख मीट्रिक टन चावल बंदरगाहों पर ही रुक गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत, ईरान को सबसे ज्यादा बासमती चावल का निर्यात करता है। उसके बाद सऊदी अरब और तीसरे नंबर पर इराक को चावल निर्यात करता है।"
मिगलानी ने आगे बताया, "युद्ध के कारण निर्यात होने वाले चावल की कीमतों में करीब 1200 प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। निर्यातकों की सबसे बड़ी चिंता ईरान में फंसे उनके चावल के पैसे और पोर्ट लैंड पर खड़े उनके चावल कंटेनर को लेकर है, क्योंकि ईरान में निर्यात होने वाले चावल का कोई इंश्योरेंस नहीं होता, जिस कारण अब निर्यातकों को करोड़ों रुपए के चावल खराब होने का डर सता रहा है। दूसरी ओर ईरान जाने वाले चावल के निर्यात के लिए परमिट सिर्फ चार महीने के लिए बनता है, जिसमें तय समय सीमा के अंदर निर्यातकों को चावल की डिलीवरी देनी होती है। यदि तय समय पर चावल नहीं पहुंचता तो परमिट कैंसिल हो जाता है। इससे निर्यातकों को नुकसान होता है।"
हाल ही में जारी क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया, "इजरायल और ईरान के साथ भारत का सीधा व्यापार कुल व्यापार का 1 प्रतिशत से भी कम है। ईरान को भारत का मुख्य निर्यात बासमती चावल है, इजरायल के साथ व्यापार अधिक विविधतापूर्ण है और इसमें उर्वरक, हीरे और बिजली के उपकरण शामिल हैं।" रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वित्त वर्ष 2025 में भारत के बासमती चावल निर्यात में ईरान और इजरायल का योगदान लगभग 14 प्रतिशत है।

admin

Related Posts

व्यापारिक रिश्तों में पारदर्शिता: चिराग पासवान ने भारत-अमेरिका समझौते के बिंदु जल्द स्पष्ट करने का वादा किया

पटना भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज…

बड़ा हादसा टला: खुले मैदान में गिरा ट्रेनिंग विमान, पहले ही कूद गए पायलट और यात्री

बंगलूरू कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में रविवार दोपहर एक प्राइवेट मिनी विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत दोनों यात्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल