अगले दो दिन छत्तीसगढ़ में ठंड की मार, धुंध और ठिठुरन से बचाव करें

रायपुर

राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेशवासियों को नए साल में ही ठंड से ही राहत मिलेगी. दिसंबर अंत तक तापमान में विशेष राहत की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. इस दौरान अर्थात अगले 2 दिनों तक जिलों में एक-दो स्थानों में शीत लहर चलने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने तत्पश्चात 1-2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की आशंका भी प्रकट की गई है. राजधानी में देर शाम से सुबह तक बगैर गर्म कपड़ों लोगों के लिए रहना मुश्किल हो चला है, जबकि आउटर में ठंड अधिक होने के कारण दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है.

अंबिकापुर में ठंड का सितम

किसी भी स्थान पर पारा 30 डिग्री तक नहीं पहुंच पाया है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. यहां हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. कुछ क्षेत्रों में बर्फ जमने की स्थिति निर्मित हो गई है. छग में वर्षा के आंकड़े निरंक रहे अर्थात पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई. फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहेगा. रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि 29 दिसंबर को धुंध छाए रहेंगे. इसके पूर्व रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 27.3 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया. माना क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित खेल स्थलों का निर्माण जरूरी – यशवंत कुमार

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करें सभी खेल स्थलों को –  यशवंत कुमार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की आयोजन…

चिरायु टीम की मदद से एक बच्चे को मिला नया जीवन, जन्मजात विकृति से जूझते परिवार की उम्मीद जगी

जब चिरायु टीम बनी एक परिवार की उम्मीद, जन्मजात विकृति से जूझ रहे बच्चे को मिला नया जीवन बिलासपुर छह महीने पहले जन्मे एक नन्हे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह