मेरे करियर की सबसे खास पारियाँ: तिलक वर्मा ने याद किया ‘चक दे इंडिया’ का सफर

दुबई
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 69 रन की नाबाद पारी को अपने कैरियर की सबसे खास पारियों में से एक बताया। तिलक के अर्धशतक की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया।

तिलक ने मैच के बाद एक घंटे विलंब से शुरू हुए पुरस्कार वितरण समारोह में ‘प्लेयर आफ द मैच’ का पुरस्कार लेने के बाद कहा, ‘‘दबाव था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। मैं संयम के साथ खेलने की कोशिश कर रहा था। मेरे कैरियर की सबसे खास पारियों में से एक। चक दे इंडिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हर क्रम पर खेलने को तैयार रहते हैं। लचीलापन होना जरूरी है। मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार था। मुझे अपने खेल पर भरोसा था। जब विकेट धीमे होते हैं तो मैने गौती सर से इस पर बात की है और उनके साथ काफी मेहनत की है।’’

तिलक ने अहम साझेदारियों के लिये संजू सैमसन और शिवम दुबे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,‘ सैमसन की शानदार पारी। दुबे ने दबाव में जिस तरह से खेला, वह टीम के लिये बहुत जरूरी था।’’

‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ चुने गए अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘‘विश्व कप जीतने वाली इस टीम में जगह बनाना किसी सलामी बल्लेबाज के लिये आसान नहीं था। मैने अपने खेल पर बहुत मेहनत की। कोच और कप्तान का साथ मुझे टूर्नामेंट में शुरूआत से मिला।’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं अच्छा खेलता हूं तो टीम को जीतना चाहिये। कई बार आप नाकाम भी होते हो लेकिन प्रक्रिया का अनुसरण करना अहम है।’’

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा कि इस हार को पचाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस हार को पचाना आसान नहीं होगा। हमने बल्लेबाजी के दौरान विकेट गंवाये। गेंदबाजी अच्छी की लेकिन रन नाकाफी थे। हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाये और विकेट गिरते रहे।’’

admin

Related Posts

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

 नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार