मंत्री बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था, राजस्थान-झुंझुनूं में पेंशन को लेकर कलेक्टर से उलझे बुजुर्ग को जेल

झुंझुनूं।

झुंझुनूं कलेक्टर रामवतार मीणा से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। दरअसल, पूर्व राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में एक बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा लेकर पहुंचे थे।

इस दौरान वे कलेक्टर रामवतार मीणा से उलझ गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। मौजूद पुलिस के जवान बुजुर्ग को पकड़कर थाने ले गए। उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। बाद में संबधित एसडीएम ने जमानत देने की बजाय उसे जेल भेज दिया।

झुंझुनूं घटनाक्रम पर बढ़ा सियासी पारा
इस पूरे मामले में अब विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। वहीं, मंत्री विजय सिंह चौधरी ने भी पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया है। मंत्री चौधरी और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान में इस घटनाक्रम को सुर्खिया में ला दिया है। पूर्व सीएम गहलोत ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'राजस्थान की भाजपा सरकार सो रही है। हक मांगने वालों को सरकार गिरफ्तार करवा रही है।

झुंझुनूं कलेक्टर ने दी सफाई
इस पूरे मामले में कलेक्टर रामावतार मीणा का कहना है कि कुछ लोग सरकारी कार्यक्रम में व्यवधान डालने के लिए ऐसे व्यक्ति को भेज देते हैं। किसी ने इन बुजुर्ग को भी भेज दिया होगा। यह शख्स मंत्री जी के प्रोग्राम में व्यवधान पैदा कर रहे थे। पेंशन जैसी बात नहीं थी। यदि ऐसी समस्या थी तो मैं सुबह साढ़े नौ से शाम सात बजे तक लोगों की सुनवाई करता हूं। पेंशन संबंधी जिले का ऐसा मुद्दा कभी मेरे सामने भी नहीं आया। फिर भी समस्या बताने का तरीका और फोरम होता है। यह व्यक्ति मंत्री जी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा कर रहे थे, लिहाजा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

मंत्री चौधरी ने घटनाक्रम की निंदा की
जिला स्तरीय पट्टा वितरण कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा किसी ने हंगामा नहीं किया। उन्होंने पेंशन के लिए फरियाद लेकर आए बुजुर्ग को गिरफ्तार करने के घटनाक्रम को भी गलत बताया। मंत्री चौधरी ने कहा कि फरियाद लेकर आने वाले वाले किसी भी आमजन से इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए। पेंशन मांगने का बुजुर्ग को अधिकार है। मैं इसकी जानकारी करवाता हूं।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान