RR vs CSK के बीच मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, राजस्थान ने चखा जीत का स्वाद

गुवाहाटी

लगातार दो हार के बाद आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने जीत का स्वाद चख ही लिया. चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार रात गुवाहाटी में हराते हुए रियान पराग की टीम ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला. चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर एमएस धोनी तो गेंद संदीप शर्मा के हाथ में थी.

जोफ्रा आर्चर का एक ओवर बचा था, लेकिन कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने 20वां ओवर संदीप शर्मा से फेंकवाया, जो उनका ट्रंप कार्ड भी साबित हुआ. संदीप ने एक धीमी बाउंसर को धोनी के सिर के ऊपर से वाइड के लिए भेजकर खराब शुरुआत जरूर की थी, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने वापसी कर ली.

संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में किया कमाल
मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 20 रन बनाने थे. संदीप शर्मा के उस ओवर की पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी आउट हो गए, जिसने टीम की उम्मीदें तोड़ दीं. धोनी का कैच शिमरॉन हेटमायर ने लिया. फिर ओवर की दूसरी बॉल पर जेमी ओवर्टन ने और तीसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने सिंगल लिया. यानी अब तीन गेंदों पर 18 रन बनाने थे. चौथी बॉल पर ओवर्टन ने छक्का लगाकर रोमांच पैदा किया. लेकिन अगली दो गेंद पर 2-2 रन ही बना, जिसने मैच को राजस्थान के कब्जे में कर दिया.

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शुरुआती दो मैच गंवाए थे. पहले राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों 44 रनों से शिकस्त मिली. फिर उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 8 विकेट से पराजित किया. दूसरी तरफ सीएसके ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराकर सीजन का शानदार आगाज किया. हालांकि उसे दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 0 के स्कोर पर रचिन रवींद्र का विकेट गंवा दिया. रचिन को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसके बाद राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की. राहुल त्रिपाठी टच में दिख रहे थे, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने विकेट गंवा दिया. राहुल (23) को श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने चलता किया. हसारंगा ने इसके बाद 'इम्पैक्ट सब' शिवम दुबे (18) और विजय शंकर (9) को भी अपनी फिरकी में फंसाया.

हसारंगा ने झटके चार विकेट
विजय शंकर के आउट होने के कुछ देर बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि ऋतुराज अहम मौके पर आउट हुए. ऋतुराज को वानिंदु हसारंगा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया. ऋतुराज ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 गेंदों पर 63 रन बनाए. यहां से महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों मैच फिनिश नहीं कर पाए. जडेजा 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें दो चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं धोनी ने 1 चौके और एक सिक्स की मदद से 11 बॉल पर 16 रन बनाए. राजस्थान की ओर से वानिंदु हसारंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव