छोटे पर्दे पर दिखेगा ‘हैरी पॉटर’ के जादू का असर

लॉस एंजिल्स

हैरी पॉटर के जादुई संसार में एक बार फिर नई जान फूंकी जा रही है, लेकिन इस बार कहानी बड़े पर्दे नहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर अपने जादू का असर दिखाएगी। एचबीओ की अपकमिंग ‘हैरी पॉटर’ टीवी सीरीज के लिए आखिरकार नए हैरी, हर्माइनी और रॉन का चयन हो चुका है और इन चेहरों ने फैंस में एक्साइटमेंट अब और बढ़ा दी है।

हैरी पॉटर की भूमिका में दिखेंगे डोमिनिक
डोमिनिक मैक्लॉघलिन अब हैरी पॉटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि हरमाइनी ग्रेंजर बनेगी एराबेला स्टैंटन और एलेस्टियर स्टॉउट निभाएंगे रॉन वीसली का किरदार। ये तीनों युवा कलाकार अब वही जादू बिखेरने के लिए एकदम तैयार हैं। इन तीनों ही किरदारों में अब तक फैंस को डैनियल रैडक्लिफ, एमा वॉटसन और रुपर्ट ग्रिंट को ही देखने की आदत बनी हुई है।

एचबीओ ने इंस्टाग्राम पर किया अनाउंसमेंट
एचबीओ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन नए कलाकारों का स्वागत करते हुए लिखा, ‘प्रिय मिस्टर पॉटर, मिस ग्रेंजर और मिस्टर वीसली, आपको हॉगवर्ट्स स्कूल में दाखिला मिल गया है।’ इस ऐलान के साथ ही यह तय हो गया है कि ये सीरीज जे के रोलिंग की किताबों पर आधारित एक नई और कहानी होगी, जो हर पीढ़ी के दर्शकों के लिए रोमांचक होगी।
 
30,000 ऑडिशन में से चुने गए तीनों एक्टर्स

बताया जा रहा है कि इन प्रमुख भूमिकाओं के लिए 30,000 से ज्यादा ऑडिशन हुए थे, जिनमें से इन तीन प्रतिभाओं को चुना गया है। इस कास्टिंग प्रोसेस की अगुवाई लुसी बेवन और एमिली ब्रॉकमैन ने की और शो की कमान शोरनर फ्रांसेस्का गार्डिनर और निर्देशक मार्क मायलॉड के हाथों में है।

जहां मैक्लॉघलिन पहले ग्रो नाम की स्काई टीवी की सीरीज में नजर आ चुके हैं, वहीं स्टैंटन ने वेस्ट एंड थिएटर में ‘मटिल्डा: द म्यूजिकल’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। एलास्टेयर स्टाउट के लिए यह पहला बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जो उनके करियर में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

तीनों नए चेहरों को मिला ग्रीन सिग्नल
दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों की बाल कलाकारों के आ जाने से जे के रोलिंग काफी खुश हैं। इन तीनों को कास्ट किए जाने के एक पोस्ट पर जे के रोलिंग कमेंट करते हुए लिखा- तीनों ही बहुत शानदार हैं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।’

नई सीरीज में कौन-कौन?
इस नई सीरीज में दिग्गज कलाकारों की भी भरमार है। जॉन लिथगो डंबलडोर की भूमिका निभाएंगे, जबकि जेनेट मैकटियर प्रोफेसर मैकगोनागल बनेंगी। साथ ही पापा एसीडू स्नैप के किरदार में दिखेंगे और निक फ्रॉस्ट हाग्रिड के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा ल्यूक थालोन और पॉल व्हाइटहाउस जैसे कलाकार भी इस जादुई सफर का हिस्सा बनेंगे।

जे.के. रोलिंग इस प्रोजेक्ट में कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ी हैं और उन्होंने साफ किया है कि यह सीरीज उनकी किताबों के साथ न्याय करेगी। माना जा रहा है कि यह शो नई पीढ़ी के लिए ‘हैरी पॉटर’ की दुनिया को एक बार फिर जीवंत करेगा।

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज