हैवानियत की हदें पार..! नाबालिग के साथ किडनैपर ने रेप किया, फिर 3 लाख में बेचा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

रीवा

रीवा जिले की नाबालिग लड़की को पुलिस ने बचा लिया है। लड़की को किडनैप करने के बाद राजस्थान के एक शख्स को बेंच दिया गया था। इस बीच लड़की के साथ लगातार रेप होता रहा। पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से रेस्क्यू किया। साल 2023 में तस्करी के दौरान लड़की की उम्र 15 साल थी, अब वह 16 साल की हो चुकी है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, बाकी के दो आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

किडनैपर ने सूरत ले जाकर की दरिंदगी

साल 2023 में मिसिंग होने की कंप्लेन दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने टीम गठित करके जांच-पड़ताल शुरू करी, लेकिन किसी भी तरह की कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। मगर पुलिस लगातार जांच करती रही और आखिरकार लड़की को छुड़ाने में सफलता हाथ लगी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में एक व्यक्ति पर शक हुआ, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि वह सबसे पहले लड़की को सूरत लेकर गया। इसके बाद वहां कुछ दिन रुका। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की का रेप भी किया।

किडनैपर ने राजस्थानी युवक को बेचा

सूरत में वह दो अन्य आरोपियों से मिला। दोनों उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद के रहने वाले थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर राजस्थान के जालौर जिले के एक शख्स को नाबालिग लड़की 3 लाख रुपए में बेच दी। इसके बाद वो आदमी लड़की को अपने साथ ले गया और महीनों उसका रेप करता रहा। कोतवाली पुलिस स्टेशन के थाना इनचार्ज जेपी पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इसके बारे में जानकारी दी।

दो आरोपीयों की हुई गिरफ्तारी, धरपकड़ अभी जारी

जेपी पटेल ने बताया कि हमारी टीम द्वारा लड़की को जालौर से रेस्क्यू किया गया। हालांकि इस बीच आरोपी और उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गए। फिर अभी मंगलवार को हमने दो अन्य आरोपियों को दमोह से पकड़ा है। इन दोनों के किसी काम से वहां आने की खूफिया जानकारी मिली थी। बाकी बचे दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए खोजबीन जारी है।

admin

Related Posts

‘रोटी-पराठे से तौबा कीजिए…’, कलेक्टर जयति सिंह का ईंधन बचाने के लिए खाने के मेन्यू में बदलाव का सुझाव

बड़वानी मध्य प्रदेश की बड़वानी कलेक्टर ने जिले के लोगों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की है. कहा कि यह एक अच्छा मौका है, जब हम अपनी…

MP में मौसम का नया सिस्टम कल से लागू, आंधी-बारिश और गरज-चमक के साथ तेज गर्मी का मुकाबला

भोपाल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च से एक मजबूत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह